फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jannat Zubair : ऑफिस से लेकर पार्टी तक के लिए बेस्ट हैं जन्नत जुबैर के ये आउटफिट

Thu, 19 Jan 2023 04:58 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अगर आप भी ऑफिस से लेकर किसी पार्टी तक के लिए आउटफिट का चयन करने में कंफ्यूज हैं तो ये खबर आपके लिए है। जन्नत जुबैर की प्रोफइल देखकर आप कई तरह के लुक के बारे में टिप्स ले सकते हैं। 
विज्ञापन
1 of 6
ऑफिस से लेकर पार्टी तक के लिए बेस्ट है जन्नत जुबैर के ये आउटफिट - फोटो : instagram
Jannat Zubair : बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट अपने करियर की शुरुआत करने वाली जन्नत जुबैर आज के समय में किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। करियर की शुरुआत के बाद से जन्नत ने अभी तक कई टीवी शोज और फिल्मों में हिस्सा लिया है। सोशल मीडिया पर भी उनकी फैन फॉलोइंग किसी से कम नहीं है। इंस्टाग्राम पर जन्नत के 45 मिलियन से भी ज्यादा फॉलोअर्स हैं। वो अपनी जो भी फोटो सोशल मीडिया पर पोस्ट करती हैं, उस पर उनके फैंस प्यार लुटाने में कोई कमी नहीं छोड़ते।

जन्नत हमेशा अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अपने नए-नए लुक्स में अपनी फोटोज साझा करती रहती हैं। अगर आप भी ऑफिस से लेकर किसी पार्टी तक के लिए आउटफिट का चयन करने में कंफ्यूज हैं तो ये खबर आपके लिए है। जन्नत जुबैर की प्रोफइल देखकर आप कई तरह के लुक के बारे में टिप्स ले सकते हैं। इसे कैरी करने में भी ज्यादा परेशानी नहीं होगी। 
विज्ञापन

2 of 6
ऑल ब्लैक में दिखा फॉर्मल अंदाज - फोटो : instagram
ऑल ब्लैक में दिखा फॉर्मल अंदाज 

हाल ही में जन्नत जुबैर ने अपनी कुछ फोटोज को सोशल मीडिया पर शेयर किया था। इन फोटोज में उन्होंने ऑल ब्लैक लुक कैरी किया था। इस लुक को उनके खुले बाल और ब्लैक ग्लासेस कंप्लीट कर रहे थे। 
विज्ञापन

3 of 6
चेक शर्ट के साथ दिखा अलग अंदाज - फोटो : instagram
चेक शर्ट के साथ दिखा अलग अंदाज

ब्राउन रंग की चेक शर्ट में जन्नत ने काफी अलग का लुक क्रिएट किया था। इस शर्ट के ऊपर से उन्होंने एक बेल्ट कैरी की है। वहीं लाइट रंग की पैंट इसके साथ काफी फब रही थी।

4 of 6
ब्लैक ब्लैजर में दिखा पार्टी वियर लुक - फोटो : instagram
ब्लैक ब्लैजर में दिखा पार्टी वियर लुक 

अगर आप पार्टी में ब्लैक रंग का ब्लैजर कैरी करने का सोच रही हैं, तो ये इस लुक से टिप्स ले सकती हैं। इसके साथ वेवी हेयर और स्मोकी आईज इसको कंप्लीट करेंगी।
विज्ञापन

5 of 6
पिंक ड्रेस में दिखा सिजलिंग अवतार - फोटो : instagram
पिंक ड्रेस में दिखा सिजलिंग अवतार

पिंक कलर की शौकीन लड़कियों के लिए ये आउटफिट एक बेहतर ऑप्शन है। जन्नत जुबैर के जैसी ऑफ शोल्डर ड्रेस आपको बाजार में आसानी से मिल जाएगी। लाइट पिंक रंग की ही लिप्सटिक और खुले बाल इसके साथ काफी अच्छे लगेंगें। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
ब्लैक स्कर्ट में दिखा गजब रूप - फोटो : instagram
ब्लैक स्कर्ट में दिखा गजब रूप

ऑफ शोल्डर टॉप के साथ शाइनी ब्लैक स्कर्ट में जन्नत काफी स्टनिंग लग रही हैं। इस लुक के साथ उन्होंने एक हल्की सी सिल्वर चेन पहनी है।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें