फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fashion Tips: साड़ी से लेकर वेस्टर्न परिधान तक को इस तरह करें ओवरकोट के साथ कैरी, मिलेगा स्टाइलिश लुक

Sat, 21 Jan 2023 04:33 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
ओवरकोट - फोटो : instagram
Fashion Tips: सर्दी के मौसम में खुद को ठंड से बचाने के लिए आप कपड़ों की कई लेयर पहन लेते हैं। इससे आपको सर्दी कम लगती है। हालांकि इतने लेयर पहनने से सर्दी से तो बचाव हो जाता है लेकिन लुक खराब लगने लगता है। कई लड़कियों की यह शिकायत होती है कि सर्दी में अधिक कपड़ों के कारण मोटी लगती हैं। इसलिए वह कोशिश करती हैं पतले दिखने के लिए भारी भरकम स्वेटर या वुलन कपड़े पहनने से बचें। स्टाइलिश दिखने और ठंड से बचाव के लिए आप ओवरकोट को अपना सकती हैं। अपने लुक को ओवर कोट से अधिक स्टाइलिश और हर मौके के लिए बेहतरीन बनाया जा सकता है। ओवरकोट साड़ी, सूट जैसै पारंपरिक कपड़ों से लेकर वेस्टर्न ड्रेस, जींस और टॉप आदि किसी भी आउटफिट पर आसानी से स्टाइलिश तरीके से कैरी किया जा सकता है। आइए जानते हैं ओवरकोट से खुद को स्टाइल करने के तरीके।
 
विज्ञापन

2 of 5
ओवरकोट - फोटो : instagram
स्कर्ट के साथ ओवर कोट

अगर आप सर्दी में पार्टी के लिए तैयार हो रही हैं, तो पेंसिल लैदर स्कर्ट के साथ ओवर कोट को कैरी कर सकती हैं। नेट का टॉप या हाई नेट टाॅप, या क्राॅप टाॅप व स्कर्ट को पेयर करें और डार्क रंग के ओवर कोट को पहन लें।
विज्ञापन

3 of 5
ओवरकोट - फोटो : instagram
पैंट के साथ ओवर कोट

ब्रालेट टॉप और फ्लेयर्ड पैंट के साथ ओवरकोट को अपनाकर अपने लुक को स्टाइलिश बना सकते हैं। सर्द मौसम में घर से बाहर दोस्तों संग हैंगआउट कर रहे हैं तो इस तरह का लुक बेहतरीन दिखेगा।

4 of 5
ओवरकोट - फोटो : instagram
साड़ी के साथ ओवर कोट

अगर आप इस मौसम में साड़ी पहन रही हैं तो खुद को ठंड से बचाने के लिए भी ओवर कोट पहन सकती हैं। हल्के रंग की साड़ी पर डार्क कलर का ओवर कोट स्टाइलिश लगेगा। काला, भूरा या वाइन कलर का ओवरकोट अपने वार्डरोब में शामिल कर सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
overcoat - फोटो : instagram
जींस के साथ ओवर कोट

क्राॅप टाॅप, डेनिम जींस के साथ ओवरकोट को अपना सकते हैं। डेनिम ओवरकोट भी कैरी कर सकते हैं या टाॅप के साथ शर्ट पहन सकते हैं और ऊपर से ओवर कोट से अपने लुक को बेहतर बना सकते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें