फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dandiya Night 2023: डांडिया नाइट में दिखाना है जलवा तो लुक में जरूर शामिल करें ये चीजें

Wed, 18 Oct 2023 03:24 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अगर इस डांडिया नाइट में आप सबसे अलग दिखना चाहती हैं तो अपने लुक को पूरा करने में इन चीजों को जरूर शामिल करें। 
विज्ञापन
1 of 7
डांडिया - फोटो : social media
Dandiya Night 2023: शारदीय नवरात्रि का इंतजार लोगों को सालभर रहता है क्योंकि इस नवरात्रि में ना सिर्फ माता रानी लोगों के घरों में पधारती हैं, बल्कि साथ में जगह-जगह डांडिया और गरबा नाइट का आयोजन होता है। जहां-जहां भी माता रानी का पंडाल सजता है, वहां तरह-तरह के सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं।

इन कार्यक्रमों में डांडिया और गरबा नाइट सबसे खास होती है। इस दौरान चाहे महिला हो या पुरुष, हर कोई पारंपरिक रूप से तैयार होता है। अगर बात करें महिलाओं की तो उनके लिए ये नवरात्रि के दिन बेहद खास होते हैं। इन दिनों उन्हें सजने-संवरने का खास मौका मिल जाता है।

महिलाएं नवरात्रि में डांडिया नाइट को लेकर सबसे ज्यादा उत्साहित रहती हैं। डांडिया में वो लहंगा चुनरी पहनकर डांडिया खेलने जाती हैं। अगर आप भी इस नवरात्रि डांडिया नाइट में जाने का प्लान कर रही हैं और सबसे अलग दिखना चाहती हैं तो ये लेख आपके लिए है। आज के इस लेख में हम आपको कुछ ऐसी चीजों के बारे में बताएंगे, जिनका इस्तेमाल करके आप अपने लुक को पूरा कर सकती हैं। 
विज्ञापन

2 of 7
Lehenga Collection - फोटो : instagram
लहंगा-चुनरी

अगर आप डांडिया नाइट में सबसे खूबसूरत दिखना चाहती हैं तो अपने लुक को पूरा करने के लिए लहंगा-चुनरी ही पहनें। ये ही डांडिया में जाने के लिए सबसे सही आउटफिट है।
विज्ञापन

3 of 7
डांडिया - फोटो : social media
अपनाएं राजस्थानी या गुजराती स्टाइल

अगर आप पारंपरिक तरीके से तैयार होना चाहती हैं तो अपने आउटफिट से लेकर ज्वेलरी तक में राजस्थानी या गुजराती टच लाएं। 

4 of 7
माथा पट्टी - फोटो : instagram/ajnaajewels
माथा पट्टी पहनें

अपने एथनिक लुक को पूरा करने के लिए कोशिश करें कि मांग टीका की बजाय माथा पट्टी पहनें। ये आपके लुक को अलग दिखाने में मदद करेगी। 
विज्ञापन

5 of 7
oxidized jewellery - फोटो : istock
ऑक्सीडाइज ज्वेलरी है बेहतर ऑप्शन

डांडिया नाइट के हिसाब से आपके लुक को पूरा करने के लिए ऑक्सीडाइज ज्वेलरी सबसे बेहतर ऑप्शन है। ये देखने में भी खूबसूरत लगती है। 
विज्ञापन

6 of 7
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
हाथों में पहनें चूड़ी

अपने एथनिक लुक को पूरा करने के लिए अगर आप चूड़ी या कंगन नहीं पहनेंगी तो आपका लुक अधूरा लगेगा। ऐसे में हाथों को खाली ना रखें। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
डांडिया नाइट - फोटो : अमर उजाला
फ्लोरल ज्वेलरी रहेगी अलग

अगर आप कुछ हल्का पहनने का सोच रही हैं तो फ्लोरल ज्वेलरी आपको अलग दिखाने में मदद करेगी। ये काफी हल्की भी होती है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें