फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ये हैं विद्या बालन के पांच लाजवाब साड़ी लुक्स, जो उनको बनाते हैं सबसे अलग

Sat, 14 Aug 2021 06:46 PM IST
Ananya Chaturvedi लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
विद्या बालन - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
अगर आपको साड़ी पहनना काफी पसंद है और आप उसमें एक ग्रेसफुल लुक चाहती हैं तो ऐसे में बालीवुड एक्ट्रेस विद्या बालन के इन लुक्स से इंस्पिरेशन ले सकती हैं।
 
बालीवुड एक्ट्रेस विद्या बालन का साड़ियों के लिए विशेष प्रेम किसी से छिपा नहीं है। चाहे कोई भी मौका हो, विद्या बालन अक्सर साड़ी में ही नजर आती है। काटन से लेकर कांजीवरम तक उनके वार्डरोब में अलग-अलग फैब्रिक के डिफरेंट पैटर्न, स्टाइल व कलर की साड़ियों का बिग कलेक्शन देखने को मिलेगा। खुद विद्या भी यह बात कई बार जाहिर कर चुकी हैं कि उन्हें साड़ियां पहनना काफी पसंद है। इतना ही नहीं, उनके इंस्टाग्राम अकांउट से भी साड़ी के प्रति उनका प्यार साफतौर पर झलकता है। ऐसे में अगर आप अपने वार्डरोब में साड़ी को शामिल करना चाहती हैं या फिर अपने वार्डरोब को अब थोड़ा अपडेट करना चाहती हैं तो ऐसे में विद्या बालन से बेहतर इंस्पिरेशन और कौन हो सकता है।
 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
vidya balan saree looks - फोटो : Instagram/Vidyabalan
 इस लुक में विद्या बालन ने लाइटवेट रेड कलर साड़ी पहनी है। जिसमें विद्या बेहद ही ब्यूटीफुल नजर आ रही हैं। इस साड़ी के साथ विद्या ने रेड कलर का हाईनेक ब्लाउज टीमअप किया है। इस प्लेन साड़ी पर मिरर का इस्तेमाल किया गया है। इस साड़ी लुक में विद्या ने नो ईयररिंग्स लुक कैरी किया है। वहीं मेकअप को  विद्या ने सटल रखा है। मेकअप में आईज पर अधिक फोकस किया है। मिडिल पार्टिंग हेयर के साथ लो पोनीटेल स्टाइल से विद्या ने अपने लुक को कंप्लीट किया है।
 
विज्ञापन

3 of 6
vidya balan saree looks - फोटो : Instagram/Vidyabalan
इस ब्लैक फ्लोरल साड़ी में विद्या बेहद ही मॉडर्न व स्टाइलिश नजर आ रही हैं। इस ब्लैक साड़ी पर व्हाइट एंड पिंक फ्लोरल प्रिंट का इस्तेमाल किया गया है। इस साड़ी के साथ विद्या ने कालर स्टाइल ब्लाउज को टीमअप किया है। इस साड़ी के साथ विद्या ने आक्सीडाइज्ड ज्वैलरी कैरी की है। वहीं मेकअप में विद्या ने कोहल काजल और काफी कलर लिपस्टिक कैरी की है।

4 of 6
vidya balan saree looks - फोटो : Instagram/Vidyabalan
अगर आप आफिस के लिए एक यूनिक लुक चाहती हैं तो ऐसे में आपको विद्या के इस साड़ी स्टाइल को देखना चाहिए। इस लुक में विद्या ने सत्या पौल ब्रांड की साड़ी पहनी है। इस साड़ी में पोल्का डाट के साथ-साथ अन्य कई पैटर्न को शामिल किया गया है। इस साड़ी के साथ विद्या ने स्लीवलेस ब्लाउज टीमअप किया है।
 
विज्ञापन

5 of 6
vidya balan saree looks - फोटो : Instagram/Vidyabalan
अगर आप साड़ी में एक सिंपल और ग्रेसफुल लुक चाहती हैं तो आपको विद्या का यह लुक जरूर इंस्पायर करेगा। इस लुक में विद्या ने व्हाइट कलर साड़ी पहनी है। जिस पर रेड एंड गोल्डन बिग बाडर है। साड़ी के गोल्डन मोटिफ इसे और भी ज्यादा खूबसूरत बना रहे हैं। इस साड़ी के साथ विद्या ने प्लेन रेड ब्लाउज को टीमअप किया है। एसेसरीज में विद्या ने स्टेटमेंट ईयररिंग्स कैरी किए है। रेड लिपस्टिक और बन लुक से विद्या ने अपने लुक को कंप्लीट किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
vidya balan saree looks - फोटो : Instagram/Vidyabalan
ये विद्या बालन का लुक बहुत फेमस हुआ था। विद्या इसमें रेड प्रिंटेड ब्लाउज पर ब्लैक इक्कत साड़ी पहनी नजर आयी हैं। इस लुक को उन्होंने आक्सीडाइज्ड ज्वैलरी के साथ कम्पलीट किया है। उन्होंने इयररिंग्स और एक खूबसूरत नैक पीस भी पहना है। इस लुक को आप आफिस या किसी भी फौर्मल पार्टी में कैरी कर सकते हैं।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें