फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fashion Tips : दोस्त की शादी में दिखना है सबसे हैंडसम तो इस तरह से हों तैयार, देखता रह जाएगा हर कोई

Mon, 08 May 2023 03:36 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अगर आपके दोस्त की शादी होने वाली है तो आप कुछ बातों का ध्यान रखकर उसमें अपना जलवा बिखेर सकते हैं। 
विज्ञापन
1 of 6
Fashion Tips - फोटो : istock
Fashion Tips : शादी का दिन हर दुल्हा-दुल्हन के लिए तो खास होता ही है, इसके अलावा इस दिन का इंतजार उनके दोस्तों को भी होता है। ऐसे में दुल्हा-दुल्हन के दोस्त भी शादी में जलवा बिखेरने के लिए काफी पहले से तैयारियां शुरू कर देते हैं। आपने शादियों का सीजन में हमेशा दुल्हन और दुल्हन की सहेलियों को सजते संवरते देखा होगा। पर, अब समय बदल गया है। आज के समय में दुल्हन की सहेलियों के साथ-साथ दुल्हे के दोस्त भी अपने यार की शादी के लिए काफी पहले से तैयार होते हैं। लड़कियों की तरह वो भी शादी में जाने से पहले अपने आउटफिट डिसाइड करते हैं। 

अगर आने वाले समय में आपके दोस्त की भी शादी होने वाली है और उसमें आप सबसे हॉट और हैंडसम दिखना चाहते हैं तो इसके लिए आपको कुछ बातों का खास ध्यान रखना पड़ेगा। दरअसल, हैंडसम दिखने के लिए ये बेहद जरूरी है कि आप हल्का सा मेकअप करें और अपने आउटफिट के हिसाब से तैयार हों। आज इसी बारे में हम आपको बताने जा रहे हैं। 
विज्ञापन

2 of 6
Fashion Tips - फोटो : instagram
चेहरे को करें मॉइस्चराइज

शादी के लिए तैयार होते वक्त सबसे पहले अपने चेहरे को मॉइस्चराइज करें। ऐसा करने से आपकी स्किन ग्लो करेगी। इसके बाद अगर आप हल्का सा मेकअप भी करेंगे तो वो काफी अच्छा लगेगा। 
विज्ञापन

3 of 6
Fashion Tips - फोटो : instagram
लगाएं सही शेड का फाउंडेशन

अपनी स्किन टोन के हिसाब से ही फाउंडेशन का इस्तेमाल करें। अगर आप अलग शेड का फाउंडेशन लगाएंगे तो हो सकता है कि इससे आपका पूरा लुक ही बदल जाए। 

4 of 6
Fashion Tips - फोटो : instagram
कर सकते हैं क्लीन शेव

अगर आपकी दाढ़ी सही से नहीं आती है तो क्लीन शेव कराना ही बेहतर ऑप्शन है। क्लीन शेव करने के बाद चेहरे को अच्छे से साफ जरूर करें। 
विज्ञापन

5 of 6
Fashion Tips - फोटो : instagram
आंखों पर करें हल्का मेकअप

अगर आपके चेहरे पर डार्क सर्कल है तो उसे छुपाने के लिए फाउंडेशन और पाउडर का इस्तेमाल करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Fashion Tips - फोटो : istock
सेट करें दाढ़ी

अगर आपके चेहरे पर दाढ़ी की ग्रोथ काफी ज्यादा है तो इसे शादी के समय सेट जरूर करें। अगर आप ऐसा नहीं करेंगे तो आपका लुक काफी अजीब दिखेगा। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें