फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुराने कपड़ों को ऐसे दें नया लुक, हर कोई फॉलो करेगा आपका ये न्यू स्टाइल

Sat, 04 Sep 2021 02:01 PM IST
प्रकाश चंद जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
पुराने कपड़ों को दें नया लुक - फोटो : istock
महिलाएं खुद को एक शानदार और हटके लुक देने के लिए कई खास तरह की और न्यू ट्रेंडी ड्रेस कैरी करती हैं। बाजार में भी महिलाओं के लिए अलग-अलग तरह के आउटफिट बेहद आसानी से मिल जाते हैं और महिलाएं काफी कपड़े खुद के लिए खरीदती भी हैं। लेकिन अक्सर महिलाओं को आपने ये कहते हुए सुना होगा कि हमारे पास कुछ नया पहनने के लिए नहीं है। लेकिन अलमारी में कपड़े तो बहुत होते हैं। दरअसल, ऐसा इसलिए होता है क्योंकि घर में मौजूद कपड़ों से हम इतना बोर हो जाते हैं कि उन्हें पहनने का मन नहीं करता है। लेकिन अगर आप चाहें तो बिना न्यू ड्रेस खरीदे ही अपनी अलमारी में मौजूद पुराने कपड़ों को एक नया और क्लासी लुक दे सकती हैं। इसके बाद आप इन्हें कहीं पार्टी, फंक्शन या अन्य जगहों के लिए पहन सकती हैं। तो चलिए जानते हैं आखिर ये सब होगा कैसे।
विज्ञापन

2 of 5
पुराने कपड़ों को दें नया लुक - फोटो : istock
शर्ट को ऐसे दे नया लुक
  • आपने शर्ट ड्रेस काफी देखी होगी, जिसमें लड़कियां काफी प्यारी और सुंदर लगती हैं। इसलिए आप अपनी बोर हो गई शर्ट से शर्ट ड्रेस बना सकती हैं। इसके लिए आप पतली बेल्ट को कमर पर पहन सकती हैं, जिससे आपको स्ट्रक्चर्ड लुक मिलेगा। आप स्लिस ड्रेस या बॉडीकॉन ड्रेस के ऊपर भी इसे पहन सकती हैं। आप इसे पहनकर नॉट में बांध सकती हैं और साथ में आप कैनवस शूज कैरी कर सकती हैं।
विज्ञापन

3 of 5
पुराने कपड़ों को दें नया लुक - फोटो : istock
पुरानी जींस को ऐसे दे नया लुक
  • अगर आपके पास डिस्ट्रेस्ड जींस है, लेकिन अब आप इसे पहनते-पहनते बोर हो गई हैं, तो आप इसे एक नया लुक दे सकती हैं। इसके लिए आप बाजार से सुंदर और प्यारे से पैचवर्क पीस ला सकती हैं और इन्हें इस जींस पर लगा सकती हैं। ऐसे में आपकी जींस पर एप्लिक वर्क होगा, तो इसे एक नया लुक मिलेगा और कोई इसे पहचान नहीं पाएगा कि ये वही पुरानी जींस है।

4 of 5
पुराने कपड़ों को दें नया लुक: माधुरी दीक्षित - फोटो : instagram/madhuri dixit
पुरानी शर्ट बनेगी लहंगे की साथी
  • जब भी कोई शर्ट पुरानी हो जाती है या फिर जिसे पहनकर लड़कियों का मन भर जाता है, उसे वे पहनना छोड़ देती हैं। लेकिन अगर आप चाहें तो अपनी इस ब्लैक या व्हाइट पुरानी शर्ट को लहंगे के साथ पेयर कर सकती हैं। इस तरह की ड्रेस को कई अभिनेत्रियों ने भी पहना है और आप भी इस न्यू लुक में बेहद कमाल की लगेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
पुराने कपड़ों को दें नया लुक - फोटो : istock
डेनिम जींस से बनाए डेनिम शॉर्ट्स कफ्ड शॉर्ट जींस पैंट
  • अक्सर देखा जाता है कि महिलाएं अपनी पुरानी जींस को छोटी होने पर किनारे कर देती हैं, लेकिन वे भूल जाती हैं कि इसका अभी और इस्तेमाल किया जा सकता है। दरअसल, आप चाहें तो अपनी इस पुरानी डेनिम जींस को डेनिम शॉर्ट्स कफ्ड शॉर्ट जींस पैंट बनाकर पहन सकती हैं और वो भी नए लुक में। इसके लिए आपको जींस को बराबर काटना है और फिर नींचे से तुरपाई कर देनी है। आप चाहें तो इसमें कट भी लगा सकती हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें