Fashion Tips For Big Bust: कपड़ों को शरीर की बनावट और रंगत के मुताबिक पहना जाए तो यह आपके लुक को अधिक प्रभावी बना सकता है। कई बार महिलाएं कुछ ऐसे कपड़े पहन लेती हैं, जो उनके बाॅडी शेप को भडकाऊ और भद्दा लुक देते हैं। लेकिन कई बार अपने बॉडी टाइप के अनुरूप कपड़ों को पहनने से शरीर की कमियां छुप जाती हैं और लुक अधिक आकर्षक दिखने लगता है। ऐसे में जिन महिलाओं की अपर बाॅडी भारी हो और लोअर बाॅडी हल्की हो, उन्हें कपड़ों का चयन सोच समझ कर करना चाहिए। छाती का भाग अधिक होने पर अक्सर महिलाएं ऐसे कपड़े पहन लेती हैं, जिससे उनका वजन अधिक लगने लगता है। उनका ब्रेस्ट साइज और ज्यादा दिखता है। ऐसे में प्लस साइज या अधिक ब्रेस्ट साइज की महिलाओं को ड्रेसिंग मिस्टेक्स से बचने के लिए कुछ डिजाइन के कपड़ों को भूलकर भी नहीं पहनना चाहिए। अगली स्लाइड्स में जानिए स्लिम दिखने और बड़े ब्रेस्ट को कम दिखाने के लिए किस तरह से करें खुद को स्टाइल।