फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संगीत सेरेमनी में सोनम कपूर ने अपनी ही पुरानी ड्रेस को किया था कॉपी, अब सामने आया सबूत

Fri, 11 May 2018 03:00 PM IST
फैशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
sonam kapoor
फैशन आइकन सोनम हमेशा अपने स्टाइल और फैशन के लिए चर्चा में रहती हैं। इसी वजह से फैंस को उनके  वेडिंग लुक्स की ड्रेसेस का बेसब्री से इंतजार था, क्योंकि वह हर ड्रेस के साथ एक्सपेरिमेंट करती हैं। लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी फैशन क्वीन सोनम ने संगीत में जो गोल्डन और व्हाइट कलर का लहंगा पहना था वह अपने ही पुराने लुक से कॉपी किया था।
विज्ञापन

2 of 4
sonam kapoor
सोनम का संगीत का लुक बेहद इंप्रेसिव है, लेकिन अगर आप ध्यान से देखें तो आपको उनका ये लुक उन्हीं के पुराने लुक का कॉपी है। संगीत सेरेमनी में सोनम ने संदीप खोसला और अबू जानी का डिजाइन किया गोल्डन और व्हाइट कलर का लहंगा पहना था। अगर आप तस्वीर पर गौर करें तो संंगीत में पहना सोनम के ब्लाउज का पैटर्न दूसरी तस्वीर से काफी हद-तक मिलता जुलता है।
विज्ञापन

3 of 4
sonam kapoor
सोनम ने सेम ब्लाउज आहाना देओल की शादी के रिसेप्शन में पहना था, लेकिन तब उन्होंने इसे सिल्वर कलर की साड़ी के साथ कैरी किया था। आपको बता दें, सोनम की इस सिल्वर साड़ी को भी संदीप खोसला और अबू जानी ने डिजाइन किया था। 
विज्ञापन

4 of 4
sonam kapoor
सोनम ने ब्लाउज के अलावा गले में जो चोकर नेकपीस पहना है वह भी पहले पहन चुकी हैं। सोनम ने 2014 कान्स फिल्म फेस्टिवल में सेम टू सेम नेकपीस पहना था। बताया जाता है कि यह नेकपीस उनकी मां सुनीता कपूर ने डिजाइन किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें