भारतीय क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर की बेटी सारा तेंदुलकर अपने ग्लैमर लुक को लेकर चर्चा बटोरती रहती हैं। सारा सोशल मीडिया पर भी लगातार एक्टिव रहती हैं। उनके द्वारा शेयर की गई तस्वीरें फैंस को बेहद पसंद आती हैं और चंद ही मिनटों में वायरल भी हो जाती हैं। हाल ही में सारा मुंबई के एक रेस्टोरेंट के बाहर स्पॉट हुईं, जिसकी तस्वीरें इंटरनेट पर हर तरफ छाई हुई हैं।
विज्ञापन
2 of 5
sara tendulkar
- फोटो : social media
सारा की ये तस्वीरें लंच डेट की हैं, जहां वह अपने भाई अर्जुन संग पहुंची थीं। इस दौरान सारा मोनोक्रोम प्रिंटेड समर ड्रेस में बेहद कूल नजर आईं। अपने लुक को पूरा करने के लिए सारा ने मिनी ब्लैक स्लिंग बैग और हेयरस्टाइल में बन बनाया हुआ था।
विज्ञापन
3 of 5
sara tendulkar
- फोटो : social media
सारा ज्यादातर सिंपल लुक में रहना पसंद करती हैं। इन तस्वीरों में भी वह बिना मेकअप के नजर आईं। फैशनेबल वन पीस के साथ सिंपल लुक में वह बेहद प्यारी लग रही थीं।
4 of 5
arjun tendulkar
- फोटो : social media
बात करें अर्जुन के लुक की तो उन्होंने मरून कलर की शर्ट और ब्लू जींस पहनी हुई थी। इसे उन्होंने मरून लोफर्स के साथ टीमअप किया हुआ था।
बता दें, सारा फिलहाल लंदन में पढ़ाई कर रही हैं। वह छुट्टियों में मुंबई आती रहती हैं। वहीं, अर्जुन अपने पिता की तरह ही क्रिकेट में अपना नाम कमाना चाहते हैं। फिलहाल वह इंडियन नेशनल अंडर-19 क्रिकेट टीम का हिस्सा हैं।