फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसिड अटैक से जल गया था चेहरा, अब विदेशी रैंप पर करेगी कैट वॉक

Fri, 09 Sep 2016 11:10 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
इलाहाबाद की रेशमा कुरैशी को कभी इस बात का अंदाजा भी नहीं रहा होगा कि उसे न्यूयार्क फैशन वीक में भारत का प्रतिनिधित्व करने का मौका मिलेगा। ये उनके लिए गर्व और खुशी का मौका था।
विज्ञापन

2 of 5
दो साल पहले रेशमा पर जानलेवा एसिड अटैक हुआ था जिसमें उनकी एक आंख पूरी तरह से खराब हो गई और चेहरा जल गया था। पर उन्होंने हार नहीं मानी और एसिड अटैक के खिलाफ एक मुहिम के साथ जुड़ गईं।
विज्ञापन

3 of 5
इस मुहिम के चलते ही उनके कई सारे वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए जिसे 1.3 मिलियन लोगों ने देखा। इसके बाद उन्हें न्यूयार्क फैशन वीक में रैम्प वॉक करने का मौका मिला।

4 of 5
रेशमा ने न्यूयार्क फैशन शो में भारत की डिजाइनर अर्चना कोचर की डिजाइन का सफेद गाउन पहनकर वॉक किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
रेशमा बताती हैं कि इस कोशिश के पीछे मकसद है बाकी एसिड अटैक की शिकार लड़कियों में एक आत्मविश्वास जगाना। उन्हें बताना कि उनकी जिदंगी खत्म नहीं हुई है। साथ ही दूसरे देशों में सस्ते बिकने वाले एसिड को बैन किया जाना चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें