फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हर लुक में बेहद खूबसूरत दिखती हैं क्रिकेटर युजवेंद्र चहल की पत्नी धनश्री वर्मा, तस्वीरों पर डालें एक नजर

Sun, 17 Mar 2024 09:02 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

क्रिकेटर युजवेंद्र चहल की पत्नी धनश्री वर्मा हर तरह के आउटफिट में काफी कमाल की लगती हैं। आज के लेख में हम आपको उनके बेस्ट लुक दिखाने जा रहे हैं। 
विज्ञापन
1 of 7
Dhanashree Verma - फोटो : instagram
Dhanashree Verma : जहां एक तरफ भारतीय क्रिकेटर्स अपनी मेहनत के दम पर हर रोज एक के बाद एक नया मुकाम हासिल कर रहे हैं, जिस वजह से देश-विदेशों में उनकी फैन फॉलोइंग बढ़ रही है वहीं दूसरी तरफ उनकी पत्नियां भी फैन फॉलोइंग के मामले में किसी से कम नहीं हैं। आज हम आपको टीम इंडिया के अनुभवी स्पिनर युजवेंद्र चहल के जन्मदिन पर उनकी पत्नी धनश्री वर्मा के बारे में बताने जा रहे हैं।

दरअसल, युजवेंद्र ने दिसंबर 2020 में मशहूर कोरियोग्राफर धनश्री वर्मा से शादी की थी। धनश्री वर्मा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। इंस्टाग्राम पर लाखों लोग फॉलो करते हैं। धनश्री वर्मा सिर्फ डांस के मामले में ही चर्चा में नहीं रहतीं, बल्कि उनके लुक्स का भी लोगों का दिल जीतने में काफी योगदान है।

चाहे वेस्टर्न आउटफिट हो या फिर एथनिक वियर, वो हर कपड़े में बेहद खूबसूरत लगती हैं। आज इस लेख में हम आपको धनश्री वर्मा के बेस्ट लुक्स दिखाने जा रहे हैं, जिसे देखकर आप भी उनसे टिप्स ले सकती हैं। 
विज्ञापन

2 of 7
Dhanashree Verma - फोटो : instagram
धनश्री का सिजलिंग अवतार

इस सिल्वर रंग की ड्रेस में धनश्री बेहद ही सिजलिंग लग रहीं हैं। उनका ये अंदाज काफी हॉट लग रहा है। इस तरह की ड्रेस नाइट पार्टी के लिए परफेक्ट होती हैं। 
विज्ञापन

3 of 7
Dhanashree Verma - फोटो : instagram
शॉर्ट ड्रेस में धनश्री

ऑफ शोल्डर ड्रेस में धनश्री बेहद हॉट दिख रहीं हैं। उन्होंने इस लुक को कंप्लीट करने के लिए पैरों में स्नीकर्स पहने थे। खुले बाल उनके लुक को और हसीन बना रहे थे। 

4 of 7
Dhanashree Verma - फोटो : instagram
लहंगे में धनश्री

डीपनेक वाले ब्लाउज के साथ जब धनश्री ने लहंगे में अपनी तस्वीरें शेयर की थीं, तो लोगों ने इन्हें काफी पसंद किया था। इस लहंगा लुक में वो बेहद ही खूबसूरत दिख रही थीं। 
विज्ञापन

5 of 7
Dhanashree Verma - फोटो : instagram
साड़ी में धनश्री

वैसे तो इस लुक में धनश्री ने बेहद ही सिंपल साड़ी पहनी थी, पर डार्क मेकअप के साथ उन्होंने अपने इस लुक को भी बेहद खास बना लिया था। 
विज्ञापन

6 of 7
Dhanashree Verma - फोटो : instagram
पैंट-कुर्ती में धनश्री

मैच देखने पहुंची धनश्री का ये लुक काफी आरामदायक है। इस तरह की कुर्ती और पैंट आपको आसानी से बाजार में मिल जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
Dhanashree Verma - फोटो : instagram
धनश्री का ऑल ब्लैक लुक

धनश्री का ये ऑल ब्लैक लुक बेहद कातिलाना है। इसमें वो बेहद ही खूबसूरत दिख रहीं हैं। हर लुक के साथ उनके लंबे काले बाल उनकी खूबसूरती में चार चांद लगा देते हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें