Wedding Season Fashion Tips: शादियों का मौसम आ गया है। शादी पार्टी में हर महिला खूबसूरत और स्टाइलिश दिखना चाहती है। इसलिए महिलाएं नए नए कपड़े, खासकर पारंपरिक पोशाक पहनना पसंद करती हैं। ऐसे मौके पर अक्सर महिलाएं लहंगे को अपनाती हैं। लेकिन हर पार्टी के लिए एक नया लहंगा खरीदना संभव नहीं। वहीं एक ही लहंगे को दोबारा दूसरी पार्टी में पहनना भी अच्छा नहीं लगता। ऐसे में महिलाएं चाहकर भी लहंगा नहीं पहनती। इस शादी सीजन में अगर आपको कई पार्टियों में शामिल होना है और इस मौके पर एक से बढ़कर एक लहंगा कैरी करना है, तो लहंगे को पैसे खर्च करने की जरूरत नहीं। आपके वॉर्डरोब में रखी साड़ियां ही लहंगे का लुक दे सकती है। यहां दिए जा रहे टिप्स से आप साड़ी को लहंगा स्टाइल में पहन सकती हैं। इसके फायदे भी हैं। पहला, आपको नया लहंगा खरीदने की जरूरत नहीं, दूसरा आपकी साड़ी का भी इस्तेमाल हो जाएगा और तीसरा आप हर कार्यक्रम के लिए एक नया लहंगा लुक अपना पाएंगे। ये रहा साड़ी को लहंगे के स्टाइल में पहनने का तरीका।