फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fashion : अवॉर्ड नाइट में अभिनेत्रियों ने दिखाया अपना ग्लैमरस अंदाज, जानें किसका लुक रहा सबसे बेस्ट

Mon, 08 May 2023 05:32 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

रेड कार्पेट पर सुष्मिता सेन, जान्हवी कपूर, शिल्पा शेट्टी, अनन्या पांडे से लेकर कई सेलेब्स अपने शानदार लुक्स से इंप्रेस करते नजर आए। 
विज्ञापन
1 of 5
award night - फोटो : instagram
Fashion : बीती रात मुंबई में आयोजित एक अवॉर्ड नाइट में बी-टाउन की कई अभिनेत्रियों ने शिरकत की। इस इवेंट में हर किसी का लुक काफी हटकर लग रहा था। रेड कार्पेट पर सुष्मिता सेन, जान्हवी कपूर, शिल्पा शेट्टी, अक्षय कुमार, अदिति रॉव हैदरी, अनन्या पांडे, कृति सेनन, रवीना टंडन से लेकर जेनेलिया डिसूजा समेत कई सेलेब्स अपने शानदार लुक्स से इंप्रेस करते नजर आए। इस दौरान कई अभिनेत्रियों के लुक्स लोगों का दिल जीतने में भी सफल रहे।

अभिनेत्रियों के लुक्स काफी ग्लैमरस थे। लोगों ने इनकी फोटोज पर जमकर प्यार लुटाया। आज के लेख में हम आपको उन्हीं एक्ट्रेस के लुक्स दिखाने जा रहे हैं, जिन्होंने लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींचा। इस दौरान किसी ने गाउन पहना था तो कोई जंपसूट पहने नजर आया। सभी के लुक को देखकर उन पर से नजरें हटाना काफी मुश्किल था। तो आइए देर ना करते हुए आपको भी कुछ एक्ट्रेस के लुक्स दिखाते हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
award night - फोटो : instagram
जान्हवी कपूर

इस अवॉर्ड नाइट में जान्हवी कपूर स्ट्रैपलेस ब्लैक कलर का गाउन पहनकर पहुंची थीं। इस फिगर हगिंग गाउन में वो बेहद खूबसूरत दिख रहीं थीं। उन्होंंने अपना लुक सिल्वर ब्रेसलेट, रिंग्स, मैचिंग ब्लॉक हील्स, लाइट मेकअप, पिंक लिप शेड के साथ कम्पलीट किया था। 
विज्ञापन

3 of 5
award night - फोटो : instagram
रवीना टंडन

इवेंट में बॉलीवुड अभिनेत्री रवीना टंडन स्नेक स्किन वाली ड्रेस पहने हुए दिखाई दीं। उनका स्टाइल काफी हटकर लग रहा था। 

4 of 5
award night - फोटो : instagram
शिल्पा शेट्टी 

शिल्पा शेट्टी इस अवॉर्ड नाइट में मोनोक्रोम लुक में पहुंची थीं। ब्लैक एंड वाइट स्ट्राइप वाले क्रॉप टॉप और मैचिंग फिगर-हगिंग स्कर्ट में हसीना बहुत ही गॉर्जियस लग रही थी। उन्होंने अपना लुक गोल्ड स्टेटमेंट नेकपीस, मैचिंग ब्रेसलेट्स, हाई हील्स, प्लम लिप शेड, स्लीक आईलाइनर के साथ पूरा किया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
award night - फोटो : instagram
सुष्मिता सेन

इवेंट के रेड कार्पेट पर सुष्मिता सेन अपने बॉयफ्रेंड रोहमन शॉल और बेटी अलीशा के साथ नजर आईं। उनका लुक हर बार की तरह सबसे अलग और स्टाइलिश था। एक्ट्रेस ने अपना लुक स्लीक बॉडी चेन, स्ट्रैपी पम्पस, स्टेटमेंट रिंग्स और हेवी मेकअप के साथ कंप्लीट किया था। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें