Gaurav Khanna : टीवी जगत के मशहूर शो अनुपमा इन दिनों टीआरपी के मामले में कई रिकॉर्ड तोड़ रहा है। हर घर में लोग अनुपमा और अनुज के दीवाने हैं। लोग अनुज यानि कि गौरव खन्ना और अनुपमा यानी रुपाली गांगुली की ऑनस्क्रीन जोड़ी को खूब पसंद करते हैं। दोनों के प्यार भरे सीन टीवी पर आते ही शो टीआरपी लिस्ट में नंबर वन पर पहुंच जाता है। जिस तरह से लोगों को अनुपमा का किरदार पसंद आ रहा है, ठीक उसी तरह अनुज ने भी लोगों के दिलों में अपनी खास जगह बनाई है।
शो में अनुज का किरदार निभा रहे मशहूर एक्टर गौरव खन्ना सोशल मीडिया पर अपनी पोस्ट शेयर करते रहते हैं, जिन पर लोग काफी प्यार लुटाते हैं। लोगों को उनका हर अंदाज पसंद आता है। शो में तो गौरव अपने स्टाइल से लोगों का दिल जीत चुके हैं, रियल लाइफ में भी उनका अंदाज किसी से कम नहीं है। आज के लेख में हम आपको एक्टर के कुछ ऐसे बेस्ट लुक्स दिखाएंगे, जिससे टिप लेकर आप भी कूल दिख सकते हैं।