फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Madhuri Dixit Birthday: 50 की उम्र में भी दिखना है स्टाइलिश तो लें माधुरी दीक्षित के लुक्स से टिप्स

Mon, 15 May 2023 10:08 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अगर आप 50 की उम्र में भी स्टाइलिश दिखना चाहती हैं तो माधुरी दीक्षित के बेस्ट लुक्स से टिप्स ले सकती हैं। 
विज्ञापन
1 of 7
Madhuri Dixit Birthday - फोटो : instagram
Madhuri Dixit Birthday: आज के समय में बॉलीवुड की अभिनेत्री माधुरी दीक्षित किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। 1984 में एक फिल्म से अपने करियर की शुरूआत करने वाली माधुरी को आज करोड़ों लोगों के दिल पर राज करती हैं। उन्होंने करोड़ों लोगों का दिल इस कदर धड़काया है कि उनका नाम ही धक-धक गर्ल पड़ गया। एक्ट्रेस ने सलमान खान, अनिल कपूर, शाहरुख खान जैसे तमाम बड़े सितारों के साथ ऐसी हिट फिल्में की हैं जो आज भी काफी पसंद की जाती हैं। आज 15 मई को एक्ट्रेस का 56वां जन्मदिन है। जिस वजह से लोग उन्हें बधाई दे रहे हैं।

अपनी एक्टिंग के साथ-साथ उन्होंने बढ़ती उम्र में भी अपने फैशन सेंस से लोगों का दिल जीता है। 50 की उम्र पार करने के बावजूद वो एक स्टाइल आइकन बनीं हुईं हैं। चाहे एथनिक वियर हो या फिर इंडो वेस्टर्न, हर लुक में एक्ट्रेस अपना जलवा बिखेर ही देती हैं। ऐसे में आज हम आपको उनके कुछ ऐसे बेस्ट लुक्स दिखाएंगे, जिन्हें आप 50 की उम्र के बाद भी कैरी कर सकती हैं। 
विज्ञापन

2 of 7
Madhuri Dixit Birthday - फोटो : instagram
कॉ-ऑर्ड सेट

एक्ट्रेस का ये लुक काफी स्टाइलिश है। अगर आप आरामदायक कपड़े पहनना पसंद करती हैं तो ये एक बेहतर ऑप्शन बन सकता है। इसे पहन कर आप काफी कंफर्टेबल रहेंगी। इसके साथ आप अपने बालों को खुला ही रखिएगा। 
विज्ञापन

3 of 7
Madhuri Dixit Birthday - फोटो : instagram
प्लाजो सेट

ये एक काफी अलग तरीके का प्लाजो सेट है। प्लाजो के साथ अगर आप क्रॉप टॉप और ब्लेजर कैरी करेंगी तो ये देखने में काफी स्टाइलिश लगेगा। कानों में इसके मैचिंग के ईयररिंग्स कैरी करना ना भूलें।
 

4 of 7
Madhuri Dixit Birthday - फोटो : instagram
नेट की साड़ी

स्लीवलेस ब्वाउज के साथ ऐसी साड़ी आपके लुक में चार चांद लगाने का काम करेगी। इसके साथ हेयर स्टाइल थोड़ी अलग तरीके से ही बनाएं। 
विज्ञापन

5 of 7
Madhuri Dixit Birthday - फोटो : instagram
हैवी साड़ी

इस तरीके की हैवी साड़ी आप शादी पार्टी में भी पहन सकती हैं। इसके साथ ज्वेलरी भी हैवी ही अच्छी लगेगी। इस तरह की साड़ियां हर उम्र की महिलाओं पर अच्छी लगती हैं। 
विज्ञापन

6 of 7
Madhuri Dixit Birthday - फोटो : instagram
रॉयल को-ऑर्ड सेट

एक इवेंट में माधुरी दीक्षित का रॉयल लुक नज़र आया था। जिसमें एक्ट्रेस ने ग्रीन और सिल्वर कलर का को-ऑर्ड सेट और ब्लेजर कैरी किया था। इस लुक में वो बेहद क्लासी लग रहीं थीं। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
Madhuri Dixit Birthday - फोटो : instagram
शरारा 

कैप स्टाइल दुपट्टे के साथ एक्ट्रेस का ये शरारा सूट लुक काफी स्टाइलिश है। आप चाहें तो इससे भी टिप्स ले सकती हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें