ब्रा हमेशा सही फिटिंग की पहनने की सलाह दी जाती है। जिसकी वजह से ये बिल्कुल शरीर से चिपकी हुई होती है। लगातार लंबे समय तक इसे पहने रहने से डिस्कलरेशन, पिग्मेंटेशन और डार्क स्पॉट्स की समस्या हो सकती है। जिसकी वजह से इसे रात के वक्त उतारकर ही सोना चाहिए। हालांकि एक्सपर्ट्स का मानना है कि जिन महिलाओं के ब्रेस्ट हैवी होते हैं। उन्हें रात को ब्रा पहनकर ही सोना चाहिए। जिससे कि उनके ब्रेस्ट ढीले ना पड़े। लेकिन इस बात का ध्यान रखें कि अगर आप रात को ब्रा पहनकर सो रही हैं तो वो हल्की और ढीली हो। ऐसी ब्रा जो ब्रेस्ट के आसपास कसाव लिए न हो।