फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Eid 2024: ईद पर पहनना है शरारा सूट तो ऐसे पूरा करें अपना लुक

Wed, 10 Apr 2024 10:01 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अगर आप ईद पर शरारा सूट पहनना चाहती हैं, तो कुछ चीजों के साथ अपना लुक पूरा करें। 
विज्ञापन
1 of 8
ईद पर पहनना है शरारा सूट तो ऐसे पूरा करें अपना लुक - फोटो : instagram
11 अप्रैल को देशभर में ईद का त्योहार मनाया जाएगा। ये दिन हर किसी के लिए काफी अहम होता है। इस दिन रमजान का महीना खत्म होता है, जिसके चलते मीठी ईद मनाई जाती है। ईद के दिन लोग एक-दूसरे के घर बधाई देने जाते हैं, जिस वजह से हर घर में तरह-तरह के पकवान बनाकर मेहमानों का स्वागत किया जाता है। इसके अलावा लोग ईद के त्योहार पर नए-नए कपड़े भी पहनते हैं।

खासतौर पर लड़कियां और महिलाएं ईद के दिन खूबसूरत तरीके से तैयार होती हैं। ज्यादातर महिलाएं इस दिन शरारा सूट पहनती हैं। अगर आप भी इस बार ईद पर शरारा पहनने का सोच रही हैं, तो अपने शरारा लुक को इस लेख की मदद से खास बना सकती हैं। इस लेख में हम आपको कुछ ऐसे टिप्स बताने जा रहे हैं, जिनको अपनाने के बाद आपका शरारा लुक इतना खूबसूरत दिखेगा, कि कोई आप पर से नजरें नहीं हटा पाएगा। 
विज्ञापन

2 of 8
ईद पर पहनना है शरारा सूट तो ऐसे पूरा करें अपना लुक - फोटो : instagram
दुपट्टा है जरूरी

ईद के लिए ऐसे ही शरारा सूट का चयन करें, जिसके साथ दुपट्टा भी हो। दुपट्टा शरारा सूट के लुक को पूरा करने का काम करता है। इससे आपका अंदाज भी प्यारा लगेगा। आप इसे अपने हिसाब से या तो एक साइड करके या फिर गले से चिपका कर डाल सकते हैं। 
विज्ञापन

3 of 8
ईद पर पहनना है शरारा सूट तो ऐसे पूरा करें अपना लुक
मोजरी रहेगी परफेक्ट

शरारा सूट के साथ मोजरी काफी खूबसूरत लुक देती है। इसके पीछे की वजह है कि शरारा में काफी घेर होता है, जो हील्स पहनने के बाद दिक्कत दे सकता है। ऐसे में अगर आप मोजरी पहनेंगी तो आपको कोई दिक्कत नहीं होगी। 

4 of 8
ईद पर पहनना है शरारा सूट तो ऐसे पूरा करें अपना लुक - फोटो : अमर उजाला
हाथों में पहनें चूड़ी

अपने लुक में चार चांद लगाने के लिए हाथों में चूड़ी जरूर पहनें। लड़कियों और महिलाओं के हाथों में चूड़ी काफी खूबसूरत लगती है। आप चाहें तो एक हाथ में चूड़ी पहन सकती हैं, और एक हाथ में घड़ी भी कैरी कर सकती हैं। 
विज्ञापन

5 of 8
ईद पर पहनना है शरारा सूट तो ऐसे पूरा करें अपना लुक - फोटो : instagram
माथे पर बिंदी

एथनिक के साथ बिंदी लगाने के उसकी खूबसूरती कई गुना बढ़ जाती है। ऐसे में शरारा पहनने के बाद अपने माथे पर छोटी सी मैचिंग बिंदी जरूर लगाएं। अगर मैचिंग बिंदी नहीं लगाना चाहतीं तो आप नग वाली बिंदी लगा सकती हैं। 
विज्ञापन

6 of 8
ईद पर पहनना है शरारा सूट तो ऐसे पूरा करें अपना लुक - फोटो : iStock
मेकअप का रखें ध्यान

ध्यान रखें कि आजकल ज्यादा हैवी मेकअप का चलन नहीं है। ऐसे में अपने मेकअप को अपने आउटफिट के हिसाब से ही रखें। अगर ये ज्यादा डार्क होगा, तो आपका लुक बिगड़ सकता है। 
विज्ञापन

7 of 8
ईद पर पहनना है शरारा सूट तो ऐसे पूरा करें अपना लुक - फोटो : insatgram
हेयर स्टाइल 

शरारा सूट के साथ आप अपने बालों को खुला ही रखें। अगर आप अपने बालों को कर्ल करेंगी, तो ये देखने में और ज्यादा प्यारा दिखेगा। 
विज्ञापन

8 of 8
ईद पर पहनना है शरारा सूट तो ऐसे पूरा करें अपना लुक - फोटो : instagram
झुमके

कानों में झुमके आपके शरारा लुक को खूबसूरत दिखने में मदद करेंगे। ऐसे में शरारा के साथ कानों में झुमके जरूर पहनें। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें