फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Easy Way To Wear Saree: साड़ी पहनने का सबसे आसान तरीका, पांच सिंपल स्टेप में पाएं खूबसूरत लुक

Thu, 19 Sep 2024 10:02 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अगर आप पहली बार साड़ी पहन रही हैं, तो इसका आसान तरीका हम आपको बताने जा रहे हैं। ताकि आपका लुक सबसे खूबसूरत दिखे। 
विज्ञापन
1 of 8
साड़ी पहनने का सबसे आसान तरीका - फोटो : Amar Ujala
Easy Way To Wear Saree: साड़ी एक ऐसा परिधान है, जिसे हर उम्र की भारतीय महिला पहनना पसंद करती है। चाहे शादी-विवाह हो, या फिर कहीं पार्टी, या हो कहीं पूजा-पाठ, हर जगह महिलाएं साड़ी पहनना सबसे सही विकल्प समझती हैं। आजकल तो क्लब की पार्टियों में भी महिलाएं साड़ी पहनकर जलवा बिखेरती हैं।

वैसे तो साड़ी पहनना काफी आसान होता है, लेकिन बहुत सी लड़कियां जो पहली बार साड़ी पहनना चाहती हैं, उनके लिए ये काफी मुश्किल काम है। इसी के चलते आज यहां हम आपको पांच आसान स्टेप्स में साड़ी पहनना बताने जा रहे हैं। इन स्टेप्स को फॉलो करके आप खूबसूरत तरह से साड़ी पहन सकती हैं। अगर आप पहली बार खुद से साड़ी पहनेंगी तो आपका आत्मविश्वास भी बढ़ेगा। तो चलिए आपको भी साड़ी पहनना सिखाते हैं। 
विज्ञापन

2 of 8
साड़ी पहनने का सबसे आसान तरीका - फोटो : instagram
पेटीकोट और ब्लाउज पहनें 

अगर साड़ी में खूबसूरत लुक पाना चाहती हैं तो सबसे पहले पेटीकोट और ब्लाउज पहन लें। पेटीकोट पहनते समय इसे अच्छी तरह से टाइट बांधें, क्योंकि इसी पर साड़ी को अटैच किया जाएगा। अगर ये ढीला रहेगा तो आप असहज हो सकती हैं। 
विज्ञापन

3 of 8
साड़ी पहनने का सबसे आसान तरीका - फोटो : Freepik
हील्स भी पहन लें

साड़ी बांधने से पहले हील्स भी पहन लें, ताकि साड़ी ऊंची-नीची न हो। अगर आप बाद में हील्स पहनेंगी तो इससे साड़ी पैरों से ऊंची हो जाएगी, जिससे आपका लुक खराब दिखेगा। 

4 of 8
साड़ी पहनने का सबसे आसान तरीका - फोटो : instagram
पहला स्टेप

 सही से साड़ी बांधने के लिए सबसे पहले साड़ी के निचले हिस्से (जिस तरफ ब्लाउज का कपड़ा अटैच आता है) को कमर के दाईं तरफ से पेटीकोट में टक करें। इसे अच्छी तरह से अंदर कर दें। बस इतना ध्यान रखें कि साड़ी का निचला हिस्सा जमीन से हल्का सा ऊपर रहे।
विज्ञापन

5 of 8
साड़ी पहनने का सबसे आसान तरीका - फोटो : instagram
दूसरा स्टेप

अब साड़ी को अपनी कमर के चारों ओर एक पूरा घेरा दें और इसे पीछे की ओर से पेटीकोट में टक करें। चारों तरफ से साड़ी को अच्छी तरह से पेटीकोट में अटैच करें, ताकि ये बार-बार निकले नहीं।  
विज्ञापन

6 of 8
साड़ी पहनने का सबसे आसान तरीका - फोटो : instagram-Rashmika Mandanna
तीसरा स्टेप

अब बारी आती है प्लीट्स बनाने की, तो साड़ी का एक घेरा बनाने के बाद साड़ी के अगले हिस्से में ठीक नाभि के सामने 5-7 इंच की चौड़ाई के साथ प्लीट्स बनाएं। इन प्लीट्स को पेटीकोट के अंदर नाभि के पास टक करें और इन्हें अच्छी तरह से व्यवस्थित कर लें। 
विज्ञापन

7 of 8
साड़ी पहनने का सबसे आसान तरीका - फोटो : instagram
चौथा स्टेप

प्लीट्स बनाने के बाद साड़ी को टाइट से लेकर पीछे से घुमाते हुए आगे लाएं और फिर इसे कंधे पर अटैच करें। ये हिस्सा पल्लू कहलाता है। पल्लू की लंबाई इतनी रखें कि यह आपकी कमर तक पहुंचे। 
विज्ञापन

8 of 8
साड़ी पहनने का सबसे आसान तरीका - फोटो : instagram
पांचवां स्टेप

अब बारी आती है आखिरी स्टेप की, इसमें आपको प्लीट्स को ठीक से पिन के साथ अटैच करना है, ताकि ये खुल न जाए। इसके साथ प्लीट्स में भी एक सेफ्टी पिन लगा लें, ताकि आपको किसी तरह का डर न रहे। बस आपने आसान तरीके से साड़ी पहन ली है। इसके साथ अपने हिसाब से ज्वेलरी पहनें और अपना जलवा बिखेरें। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें