Fashion Hacks : आज-कल शादियों का सीजन चल रहा है। इस सीजन में लोग या तो अपनी शादी की तैयारी कर रहे हैं, या फिर अपने रिश्तेदारों और दोस्तों की। शादी के दिन को यादगार बनाने के लिए हर कोई अपनी तरफ से पूरी कोशिश करता है। चाहे वेन्यू की बात हो या मेकअप और कपड़ों की, हर चीज की तैयारी महीनों पहले से शुरू हो जाती है। पर, कई बार जल्दबाजी के चक्कर में आखिरी समय में कुछ ऐसी चीजें हो जाती हैं, जिसकी वजह से मूड खराब हो जाता है।
कई बार या तो स्किन पर मेकअप करते वक्त या तो कभी आउटफिट के साथ कुछ गड़बड़ होने के बाद समझ नहीं आता कि इतने कम समय में इसे ठीक कैसे किया जाए। ऐसे में आज के लेख में हम आपको कुछ ऐसे ही हैक्स बताने जा रहे हैं जो आखिरी समय में आउटफिट से जुड़ी परेशानियों को दूर करने में आपकी मदद करेंगे।