फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Diwali Special Mehndi Design: दिवाली के लिए सेव कर लें मेहंदी की खूबसूरत डिजाइन

Fri, 25 Oct 2024 04:37 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अगर आप दिवाली के खास मौके पर मेहंदी लगाने वाली हैं, तो इन डिजाइन्स को सेव कर लें। ये सभी डिजाइन आपके हाथों की खूबसूरती बढ़ाने का काम करेंगी। 
 
विज्ञापन
1 of 7
मेहंदी की खूबसूरत डिजाइन - फोटो : अमर उजाला
Diwali Special Mehndi Design: दिवाली का त्योहार न सिर्फ भारत में बल्कि विदेशों में भी काफी धूमधाम से मनाया जाता है। इस त्योहार पर घर-घर में दीपक जलाए जाते हैं और खुशियां मनाई जाती हैं। दिवाली के दिन मां लक्ष्मी और भगवान श्री गणेश की पूजा अर्चना की जाती है। ऐसी मान्यता है कि इस दिन मां लक्ष्मी को प्रसन्न करके आप अपनी मनोकामना पूरी करा सकते हैं।

दीपावली की तैयारी हर जगह कई कई दिन पहले से ही शुरू हो जाती है। इसके लिए लोग अपने घरों को साफ करते हैं और अच्छी तरह से सजाते हैं। बात जब दिवाली जैसे बड़े त्योहार की आती है तो सजना-संवरना तो बनता है। खास तौर पर महिलाएं दिवाली के इस त्योहार में अपने हाथों पर मेहंदी जरूरी लगाती है।

अगर आप भी अपने हाथों पर दिवाली की मेहंदी रचना चाहती है तो यहां हम आपको कुछ डिजाइंस दिखाने जा रहे हैं। ये सभी डिजाइन काफी लेटेस्ट हैं, जिसे आप दिवाली पर अपने हाथों में रचाकर हाथों की खूबसूरती में चार चांद लगा सकती हैं।
विज्ञापन

2 of 7
दिवाली के लिए सेव कर लें मेहंदी की खूबसूरत डिजाइन - फोटो : instagram
पहली डिजाइन

यदि आप दिवाली पर हाथों में मेहंदी रचाना चाहती हैं तो ये डिजाइन बेहतर विकल्प है। दिवाली पर दीपक जलाने की परंपरा है, ऐसे में अपने हाथों पर भी दीपक बनाकर दिवाली की मेहंदी को खूबसूरत बनाएं। 
विज्ञापन

3 of 7
दिवाली के लिए सेव कर लें मेहंदी की खूबसूरत डिजाइन - फोटो : instagram
दूसरी डिजाइन

हाथ में दीपक पकड़ी हुई महिला की तस्वीर आप अपनी मेहंदी में बनवा सकती हैं। ऐसी डिजाइन से आपका हाथ भी भर जाएगा और डिजाइन भी काफी अलग और यूनिक लगेगी। 

4 of 7
दिवाली के लिए सेव कर लें मेहंदी की खूबसूरत डिजाइन - फोटो : instagram
तीसरी डिजाइन

अगर मेहंदी लगाने का ज्यादा समय नहीं है तो आप साधारण सी अरेबिक मेहंदी अपने हाथों पर रचा सकती है। इसे लगाना काफी आसान होता है। ऐसी मेहंदी हाथों पर लगती भी प्यारी है। 
विज्ञापन

5 of 7
दिवाली के लिए सेव कर लें मेहंदी की खूबसूरत डिजाइन - फोटो : instagram
चौथी डिजाइन

अगर थोड़ी अलग स्टाइल की मेहंदी आपको लगाना पसंद है तो ऐसी डिजाइन का चयन करें। ऐसी मेहंदी में हाथ भर भी जाता है और ये देखने में खूबसूरत भी लगती है। इस मेहंदी को रचाकर हाथों में चूड़ियां अवश्य पहनें। 
विज्ञापन

6 of 7
दिवाली के लिए सेव कर लें मेहंदी की खूबसूरत डिजाइन - फोटो : instagram
पांचवीं डिजाइन

दिवाली पर बप्पा की ही पूजा होती है। ऐसे में अगर चाहें तो अपने हाथों पर गणपति बप्पा की तस्वीर बनाएं। ये देखने में प्यारी लगती है। चाहें तो बप्पा के साथ मां लक्ष्मी की तस्वीर भी आप बना सकती हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
दिवाली के लिए सेव कर लें मेहंदी की खूबसूरत डिजाइन - फोटो : instagram
छठी डिजाइन

मंडाला आर्ट मेहंदी डिजाइन आजकल महिलाओं को काफी पसंद आती है। ऐसे में आप भी अपने हाथों पर मंडाला आर्ट मेहंदी रचा सकती हैं। इसे रचाना काफी आसान होता है और इसे लगाने में ज्यादा समय नहीं लगता। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें