फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Diwali 2024: दफ्तर में है दिवाली पार्टी तो ऐसे होंं तैयार, मिल जाएगा बेस्ट आउटफिट का अवॉर्ड

Thu, 24 Oct 2024 11:14 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

ऑफिस में जलवा दिखाना चाहते हैं तो दिवाली पार्टी में अपने लुक का खास ध्यान रखें। यहां हम पुरुषों से लेकर महिलाओं तक के लिए परफेक्ट आउटफिट दिखाने जा रहे हैं। 
विज्ञापन
1 of 7
दफ्तर में है दिवाली पार्टी तो ऐसे होंं तैयार - फोटो : instagram-Ahsaas Channa
Diwali 2024: दिवाली पास आते ही इसकी धूम सभी जगह दिखाई देने लगती है। क्या घर, क्या बाजार दिवाली पर तो दफ्तर भी जगमगाते हैं। दिवाली के दिनों में कई-कई दिन पहले से लोग अपने घरों में दीवाली पार्टी का आयोजन करते हैं। बहुत से दफ्तर में भी काफी धूमधाम से दिवाली पार्टी का आयोजन किया जाता है। इस दौरान ऑफिस को काफी खूबसूरत तरह सजाया जाता है। इस दौरान दफ्तर के कर्मचारी रंगोली भी बनाते हैं और कई तरह के कार्यक्रमों में भाग लेते हैं।

ऑफिस की दिवाली पार्टी में हर कोई खूबसूरत और स्मार्ट दिखना चाहता है। यदि आप भी उन लोगों में से हैं जिन्हें ऑफिस में तैयार होकर अपना जलवा दिखाना है तो यह लेख आपके लिए है। यहां हम आपको महिलाओं और पुरुषों दोनों के लिए कुछ ऐसे आउटफिट आइडिया देने जा रहे हैं, जिन्हें फॉलो करके आप दिवाली पार्टी में बेस्ट आउटफिट का अवार्ड जीत सकते हैं। इस तरह के आउटफिट पहनने से न सिर्फ आप कंफर्टेबल रहेंगे बल्कि इसमें आपका अंदाज भी हमेशा से अलग दिखेगा
विज्ञापन

2 of 7
साड़ी पहनें - फोटो : instagram
साड़ी

चाहे पूजा हो या पार्टी साड़ी एक ऐसा परिधान है, जिसे आप हर कार्यक्रम में पहन सकती हैं। दफ्तर में साड़ी पहनने का विचार कर रही हैं तो ध्यान रखें ये ज्यादा भारी न हो। इसे कैरी करने के साथ अपने बालों में अच्छी तरह से जूड़ा बनाएं। चाहें तो गजरा भी लगा सकती हैं। इसके साथ-साथ साड़ी के लुक को पूजा करने के लिए कानों में झुमके अवश्य पहनें। 
विज्ञापन

3 of 7
प्री ड्रेप्ड साड़ी - फोटो : instagram
प्री ड्रेप्ड साड़ी

अगर साड़ी पहनने का मन है लेकिन आप इसे पूरे दिन पहने नहीं रख सकतीं, तो ये एक बेहतर विकल्प है। इसके लिए आप प्री ड्रेप्ड साड़ी दिवाली पार्टी में कैरी कर सकती हैं। इसे बांधने की जरूरत नहीं होती। ये पहले से ही स्टिच होती है। ऐसे में आप इसे पहनकर परेशान नहीं होंगी। 

4 of 7
को-ऑर्ड सेट - फोटो : instagram
को-ऑर्ड सेट

अगर साड़ी या सूट नहीं पहनना चाहती हैं तो इस तरह का को-ऑर्ड सेट पहनें। ये देखने में काफी स्टाइलिश लगता है। इसके साथ आप अपने बालों को खुला करके कर्ल कर सकती हैं। इसके अलावा चाहें तो अपने बालों में स्लिक स्टाइल से बन बनाएं। ऐसे को-ऑर्ड सेट के साथ मैचिंग ज्वेलरी अवश्य पहनें। 
विज्ञापन

5 of 7
कुर्ता-पायजामा विद जैकेट - फोटो : instagram
कुर्ता-पायजामा विद जैकेट

पुरुषों के पास दिवाली पार्टी में पहनने के लिए ज्यादा विकल्प नहीं होते ऐसे में अगर आपके पास सफेद रंग का कुर्ता और पायजामा है तो उसके साथ इस तरह की वर्क वाली जैकेट पहनें। ऐसी जैकेट की वजह से आपका लुक अच्छा दिखेगा। 
विज्ञापन

6 of 7
कुर्ता-पायजामा - फोटो : instagram
कुर्ता-पायजामा

आज-कल इस तरह का कुर्ता काफी चलन में है। ये काफी कम दामों में आपको बाजार में मिल जाएगा। अगर चाहें तो इस तरह का सीक्विन वर्क वाला कुर्ता खरीदें और उसे सफेद रंग के पायजामे के साथ पहनें। इसके साथ पैरों में भी मोजरी ही पहनें ताकि आपका लुक अच्छा दिखे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
कुर्ता और जींस - फोटो : instagram
कुर्ता और जींस

अगर कुर्ता पायजामा नहीं पहनना चाहते तो पैंट या जींस के साथ कुर्ता पहनें। इसमें आप कंर्फटेबल भी रहेंगे। इसके लिए ऐसा ही पर्पल रंग का कुर्ता आपको हैंडसम दिखने में मदद करेगा। इसके साथ-साथ अपने बालों को सही से सेट रखें, ताकि आपका लुक अच्छा दिखे। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें