Diwali Special Mehndi Design: दिवाली का त्योहार न सिर्फ भारत में बल्कि विदेशों में भी काफी धूमधाम से मनाया जाता है। इस त्योहार पर घर-घर में दीपक जलाए जाते हैं और खुशियां मनाई जाती हैं। दिवाली के दिन मां लक्ष्मी और भगवान श्री गणेश की पूजा अर्चना की जाती है। ऐसी मान्यता है कि इस दिन मां लक्ष्मी को प्रसन्न करके आप अपनी मनोकामना पूरी करा सकते हैं।
दीपावली की तैयारी हर जगह कई कई दिन पहले से ही शुरू हो जाती है। इसके लिए लोग अपने घरों को साफ करते हैं और अच्छी तरह से सजाते हैं। बात जब दिवाली जैसे बड़े त्योहार की आती है तो सजना-संवरना तो बनता है। खास तौर पर महिलाएं दिवाली के इस त्योहार में अपने हाथों पर मेहंदी जरूरी लगाती है।
अगर आप भी अपने हाथों पर दिवाली की मेहंदी रचना चाहती है तो यहां हम आपको कुछ डिजाइंस दिखाने जा रहे हैं। ये सभी डिजाइन काफी लेटेस्ट हैं, जिसे आप दिवाली पर अपने हाथों में रचाकर हाथों की खूबसूरती में चार चांद लगा सकती हैं।