फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिवाली पर अपने कपड़ों के साथ बॉलीवुड अभिनेत्रियों की तरह मैच करें 'ज्वेलरी', मिलेगा परफेक्ट लुक

Sat, 26 Oct 2019 09:58 AM IST
पंखुड़ी सिंह लाइफस्टाइल डेस्क
विज्ञापन
1 of 6
दिवाली नजदीक है तो आपके पास घर के ढेर सारे काम होंगे। ऐसे में खुद के लिए समय निकलना थोड़ा मुश्किल हो जाता है और नतीजतन ये समझ नहीं आता की अपने लुक के साथ क्या करें। इस स्थिति में लोग कुछ ऐसा कर जाते हैं जो उनपर सूट नहीं करता। क्या आप अक्सर आभूषण खरीदते हैं और इस बारे में उलझन में हैं कि इसे कैसे स्टाइल करें?कपड़े और मेकअप के बाद लुक को पूरा करने का लिए साज-सज्जा भी जरूरी होती है।

लुक की साज-सज्जा में गहने महत्वपूर्ण होते हैं। अगर कपड़ों के साथ सही आभूषण मैच नहीं किए जाएं तो परफेक्शन खराब हो सकता है। तो दिवाली की शाम सही कपड़ों का साथ सही गहने पहनें। इस दिवाली, बॉलीवुड सितारों से सीखें कैसे अपनी एक्सेसरीज को कपड़ों के साथ परफेट तरीके से मैच करना है। साड़ी हो या लेहंगा, आप अपने आभूषणों को बी-टाउन की महिलाओं की तरह स्टाइल कर सकती हैं!
विज्ञापन

2 of 6
अगर आपके पास डायमंड सेट है, यही वो समय है कि इसके साथ उत्सवपूर्ण स्टाइलिंग की जाए। वाणी कपूर से एक आईडिया ले सकती हैं, जिन्होंने अपने लहंगे के साथ स्टेटमेंट नेकलेस पहना था। वाणी की तरह, अपने कपड़े से मैचिंग जेम आभूषण को मैच करें।
विज्ञापन

3 of 6
जब झुमका इयररिंग की बात आती है, तो वे किसी भी पारंपरिक पोशाक के साथ अच्छे लगते हैं। सोनम कपूर ने झुमकों को सफेद और लाल रंग की साड़ी लुक के साथ स्टाइल किया है। सोनम का चोकर काफी अलग है, जिसे उन्होंने ब्लाउज के ऊपर स्टाइल किया है।

4 of 6
मांग-टिका लुक में एक फेस्टिव टच जोड़ सकते हैं। हिना खान ने ऑरेंज-लेहंगा लुक के साथ मध्यम साइज मांग टिका स्टाइल किया है। इस लुक के साथ, हिना ने मिड पार्टेड स्टेट हेयर स्टाइल की है।
विज्ञापन

5 of 6
जब चांदी के आभूषणों की बात आती है, तो यह बोहो और प्रिंटेड कपड़ों के साथ अच्छी तरह मैच किए जा सकते हैं। राधिका मदन ने नीले और सफेद प्रिंट वाली साड़ी के साथ अपने चांदी के हार को स्टाइल किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
कौन कहता है कि हेयरपिन सिर्फ बच्चों के लिए हैं। जेनेलिया देशमुख से एक सीख लें कि कैसे महिलाएं हेयर एक्सेसरीज को अपनी साड़ी या सूट के साथ स्टाइल कर सकती हैं। जेनेलिया ने पीच साड़ी के साथ स्टडेड जिगजैग हेयरपिन के साथ बेहतरीन स्टाइलिंग की है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें