46 साल की मलाइका को देखकर ये कहना गलत नहीं होगा कि उम्र तो सिर्फ एक नंबर है। जिम लुक से लेकर पार्टी और एयरपोर्ट लुक पुरे ऐस और ग्रेस के साथ कैरी करने वाली मलाइका साल 1998 से ही फैशन के नए ट्रेंड सेट करती आईं हैं। उनके हर स्टाइल में कुछ नया देखने को मिलता है। मलाइका के अधिकतर स्टाइल काबिल-ए-तारीफ होते हैं। हाल ही में अंतर्राष्ट्रीय लक्जरी फैशन ब्रांड जिमी चू इंडिया के कार्यक्रम में पहुंचीं। मलाइका ओवर ऑल जिमी चू लुक में नजर आईं। अन्तर्राष्ट्रीय फैशन ब्रांड को प्रमोट करने के लिए पहुंचीं मलाइका एक बार फिर से ट्रोल हो गईं।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 4
मलाइका अरोड़ा @jimmychoo A/W’19 पार्टी में पहुंचीं। इस मौके पर मलाइका ने नीले रंग की शिमर ऐ लाइन ड्रेस पहनी। ड्रेस काफी सिंपल है लेकिन ड्रामेटिक पफ स्लीव्स ड्रेस को अलग बना रही है।
विज्ञापन
3 of 4
मलाइका ने शिमर ड्रेस के साथ क्लीन और सोबर मेकअप किया है। स्टेटमेंट आईब्रो और स्काई ब्लू आईलाइनर मेकअप को आकर्षक बना रहे हैं। हाई पोनी टेल में फैशन डीवा जिमी चू अवतार के साथ पूरा न्याय कर रही हैं। मलाइका ने ब्लैक हाई हील बुट्स और लक्जरी स्लिंग बैग के साथ लुक पूरा किया है।
मलाइका अरोड़ा का ये लक्जरी और क्लासी लुक उनके फैंस को खास पसंद नहीं आया। सोशल मीडिया यूज़र्स ने ट्रोल करते हुए कहा कि, 'गलती से अर्जुन कपूर के कपड़े पहन लिए हैं क्या'। एक ने कमेंट करते हुए लिखा, 'जिमी चू का कलेक्शन इतना बुरा कैसे हो सकता है।