फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Diwali 2024: साड़ी-लहंगा छोड़ इस दिवाली इंडो वेस्टर्न आउटफिट पहनकर बिखेरें जलवा

Thu, 31 Oct 2024 11:22 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

त्योहारों के मौसम में जब आप इस तरह के इंडो वेस्टर्न कपड़े पहनेंगी तो आपका लुक काफी हटकर दिखेगा।
विज्ञापन
1 of 7
इंडो वेस्टर्न आउटफिट - फोटो : instagram
Diwali 2024: दिवाली का इंतजार हर कोई सालभर करता है। पांच दिन चलने वाले इस महापर्व के लिए हर कोई बेहद उत्साहित रहता है। दिवाली के लिए कई-कई दिन पहले से ही तैयारियां शुरू हो जाती हैं। लोग अपने घरों को सजाते हैं और अपने लिए नए-नए कपड़े खरीदते हैं। जहां पुरुष अपने लिए कुर्ता और पायजामा खरीदते हैं, वहीं ज्यादातर महिलाएं अपने लिए साड़ी, लहंगा और सूट लेती हैं।

अगर आप साड़ी, लहंगा या सूट नहीं पहनना चाहती हैं तो इस दिवाली इंडो वेर्स्टन आउटफिट अपने लिए तैयार कराएं। त्योहारों के मौसम में जब आप इस तरह के इंडो वेस्टर्न कपड़े पहनेंगी तो आपका लुक काफी हटकर दिखेगा। यहां हम आपको इंडो वेस्टर्न कपड़ों का कुछ लेटेस्ट डिजाइन दिखाने जा रहे हैं, जिनको पहनने के बाद आपका अंदाज बेहद खूबसूरत दिखेगा। 
विज्ञापन

2 of 7
इंडो वेस्टर्न आउटफिट - फोटो : instagram
करिश्मा कपूर का पहला लुक

सबसे पहले नजर डालते हैं करिश्मा कपूर के इस पहले लुक पर। इस लुक में एक्ट्रेस ने हैवी से लहंगे को इंडो वेस्टर्न स्टाइल में कैरी किया है। आप भी ऐसा कर सकती हैं। इसके लिए अगर आपके पास कोई लहंगा है, उसके साथ दुपट्टा न पहनते हुए श्रग कैरी करें। श्रग पहनने से पूरा लुक ही बदल जाएगा। 
विज्ञापन

3 of 7
इंडो वेस्टर्न आउटफिट - फोटो : instagram
करिश्मा कपूर का दूसरा लुक

गुलाबी रंग का ऐसा को-ऑर्ट सेट अगर आपको कहीं दिख रहा है तो इसे फटाफट खरीद लें। ये देखने में बेहद खूबसूरत लगता है। एक्ट्रेस के इस को-ऑर्ड सेट के साथ एक केप अटैच है, जो इसके लुक को खूबसूरत बनाएगा। ऐसा आउटफिट आप दिवाली की पूजा में कैरी कर सकती हैं। 

4 of 7
इंडो वेस्टर्न आउटफिट - फोटो : instagram
अदिति राव हैदरी का पहला लुक

अगर कुछ हैवी सा पहनने का मन है तो ऐसा शरारा शॉर्ट कुर्ती के साथ पहनें। इस तरह का आउटफिट आपको बाजार में आसानी से मिल जाएगा। इसके साथ अपने बालों को खुला ही रखें। खुले बाल आपकी खूबसूरती में चार चांद लगाने का काम करेंगे। 
विज्ञापन

5 of 7
इंडो वेस्टर्न आउटफिट - फोटो : instagram
अदिति राव हैदरी का दूसरा लुक

ये एक ऐसा आउटफिट है, जिसे आप दफ्तर की पार्टी में भी कैरी कर सकती हैं। इसमें शरारा के साथ मैचिंग ब्लेजर कैरी करना है। इस तरह का लुक देखने में काफी क्लासी लगता है। ऐसे आउटफिट के साथ गले में नेकपीस अवश्य पहनें। 
विज्ञापन

6 of 7
इंडो वेस्टर्न आउटफिट - फोटो : instagram
सोनाक्षी सिन्हा का पहला लुक

धोती स्टाइल स्कर्ट के साथ अगर आप क्रॉप टॉप पहनेंगी तो आपका लुक प्यारा दिखेगा। ऐसे लुक के साथ अपने बालों में स्लीक स्टाइल बन बनाएं। बहुत से लोग पूजा में काला रंग नहीं पहनते, ऐसे में आप किसी और रंग का आउटफिट तैयार करा सकती हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
इंडो वेस्टर्न आउटफिट - फोटो : instagram
सोनाक्षी सिन्हा का दूसरा लुक

इंडो वेस्टर्न लुक कैरी करना चाहती हैं तो ऐसा काफ्तान कैरी करें। काफ्तान को आप कुर्ते की तरह भी कैरी कर सकती हैं। अगर इसकी लंबाई ज्यादा है तो इसे ऐसे ही पहन लें। इसके साथ हमेशा ऑक्सीडाइड ज्वेलरी ही जचती है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें