फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Diwali 2024: दिवाली पूजा के लिए खास अंदाज में तैयार हों गर्भवती महिलाएं, इन अभिनेत्रियों से लें टिप्स

Thu, 31 Oct 2024 12:09 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

गर्भवती महिलाओं के लिए सबसे बड़ी समस्या यही होती है कि वो पूजा-पाठ के समय कैसे तैयार हों, जिससे उन्हें दिक्कत भी नहीं हो और वो खूबसूरत भी लगें। इसी के लिए हम आपको कुछ अभिनेत्रियों के लुक्स दिखाने जा रहे हैं।
विज्ञापन
1 of 7
दिवाली पूजा - फोटो : instagram
Diwali 2024: हिंदू धर्म का सबसे बड़ा त्योहार दिवाली आ गया है। इस त्योहार की रौनक महीना पहले से ही बाजारों में दिखने लगती है। लोग दिवाली के लिए कई-कई दिन पहले से अपने घरों में सफाई अभियान शुरू करके घर को सजाते हैं। इसके साथ ही बड़ों से लेकर बच्चे तक दिवाली के लिए नए-नए कपड़े खरीदते हैं।

ऐसा कहा जाता है कि दिवाली पूजा में अच्छे से तैयार होकर ही बैठना चाहिए। इसी वजह से हर कोई दिवाली के लिए खूब अच्छे से तैयार होता है। परेशानी सिर्फ गर्भवती महिलाओं के सामने आती है।

दरअसल, गर्भवती महिलाओं के लिए भारी कपड़े पहनना काफी मुश्किल हो जाता है। ऐसे में वह काफी परेशान रहती हैं कि वह दिवाली के दिन क्या पहनें कि उनका लुक भी प्यारा लगे और उन्हें कोई दिक्कत भी ना हो। इसी के चलते हम आपको कुछ अभिनेत्रियों के लुक्स दिखाने जा रहे हैं, जिन्होंने गर्भावस्था में भी अपना खूबसूरत अंदाज दिखाया है। आप उनसे टिप्स लेकर दिवाली पूजा के लिए तैयार हो सकती हैं। 
विज्ञापन

2 of 7
दिवाली पूजा - फोटो : instagram
दीपिका पादुकोण का पहला लुक 

अगर कुछ हैवी पहनने का मन है तो इस तरह की बॉर्डर वाली साड़ी का चयन करें। ऐसी साड़ी दिवाली पूजा में आपको खूबसूरत दिखने में मदद करेगी। ऐसी साड़ी के साथ बालों में जूड़ा बनाएं, ताकि खुले बाल आपको परेशान न कर पाएं। 
विज्ञापन

3 of 7
दिवाली पूजा - फोटो : instagram
दीपिका पादुकोण का दूसरा लुक 

साड़ी पहनने का मन नहीं है तो इस तरह का अनारकली सूट पहनें। अनारकली सूट काफी आरामदायक होता है। साड़ी में हो सकता है कि आपको पल्लु संभालने में परेशानी हो लेकिन अनारकली सूट में आपको ऐसी कोई दिक्कत नहीं होगी।

4 of 7
दिवाली पूजा - फोटो : instagram
देवोलीना भट्टाचार्जी का पहला लुक

अगर आपके पास सिल्क फैब्रिक का लहंगा है, तो दिवाली पूजा के लिए उससे बेहतर विकल्प तो हो ही नहीं सकता। सिल्क फैब्रिक का लहंगा काफी हल्का होता है। ऐसे में आप इसे भी दिवाली पूजा में कैरी कर सकती हैं। ऐसे लहंगे के साथ बालों में जूड़ा बनाकर गजरा अवश्य लगाएं। 
विज्ञापन

5 of 7
दिवाली पूजा - फोटो : instagram
देवोलीना भट्टाचार्जी का दूसरा लुक

कुछ हल्का पहनने का मन है तो गुलाबी रंग का ऐसा सूट आपको खूबसूरत लुक देगा। इस तरह का सूट देखने में प्यारा लगता है। इसका तो रंग भी इतना प्यारा है, जो पूजा के समय काफी प्यारा लगेगा। 
विज्ञापन

6 of 7
दिवाली पूजा - फोटो : instagram
रुबीना दिलैक का पहला लुक 

इस तरह का शरारा सूट अगर आपके पास है तो पूजा के समय इसे पहन लें। इस सिंपल से सूट लुक को आप अपनी अलग स्टाइल के साथ खूबसूरत बना सकती हैं। अगर अलग हेयर स्टाइल बनाना है तो अपने बालों को सॉफ्ट कर्ल कर लें। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
दिवाली पूजा - फोटो : instagram
रुबीना दिलैक का दूसरा लुक 

अगर गर्भावस्था में आपका फुल टाइम चल रहा है तब ऐसा चिकनकारी कुर्ता पहन लें। इसके साथ प्लाजो या शरारा पहनें, ताकि आपको कोई परेशानी न हो। चिकनकारी कुर्ता काफी हल्का होता है, ऐसे में इसे पहनकर आप कंफर्टेबल रहेंगी। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें