Diwali 2023: दिवाली को साल का सबसे बड़ा त्योहार कहा जाता है। मान्यताओं के अनुसार ये वही खास दिन है, जिस दिन भगवान श्री राम लंकापति रावण का वध करके अपनी नगरी अयोध्या वापस लौटे थे। उनके स्वागत में पूरी अयोध्या नगरी जगमगा रही थी। ऐसे में तब से लेकर आज तक इस दिन लोग जमकर खुशियां मनाते हैं और अपने -अपने घरों को सजाते हैं। इस दिन लक्ष्मी और गणेश जी की भी पूजा होती है। इस पूजा के लिए लोग पहले से ही कई तैयारियां कर लेते हैं। इस दिन नए-नए कपड़े पहनने का रिवाज है।
खासतौर पर अगर बात करें महिलाओं की तो वो दिवाली के दिन काफी अच्छे से तैयार होती हैं। अगर आप भी दिवाली पर खूबसूरत दिखना चाहती हैं, लेकिन आपको समझ नहीं आ रहा कि कैसा मेकअप पूजा में सही रहेगा तो इस बारे में हम आपको बताने जा रहे हैं। दिवाली के दिन मेकअप करने के पहले इसके कुछ सिंपल स्टेप्स को जान लीजिए।