फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mehndi Design for Diwali: दिवाली के अवसर पर हाथों में लगाएं खूबसूरत मेहंदी, यहां देखें सिंपल डिजाइन

Fri, 10 Nov 2023 05:12 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

दिवाली पर मेहंदी लगाना बेहद शुभ होता है, ऐसे में डालें एक नजर इन सिंपल लेकिन बेहद खूबसूरत दिखने वाली लेटेस्ट दिवाली स्पेशल मेहंदी डिजाइंस पर। 
विज्ञापन
1 of 7
Mehndi Design for Diwali - फोटो : instagram
Mehndi Design for Diwali: हर साल की तरह इस साल भी कार्तिक मास की अमावस्या को दिवाली का त्योहार मनाया जायेगा। ये तिथि इस बार 12 नवंबर को पड़ रही है। इसकी तैयारी लोगों ने पूरी कर ली है। दिवाली अपने साथ ढेरों खुशियां लेकर आती है। दिवाली के दिन लोग अपने-अपने घरों को बेहद ही खूबसूरत तरह से सजाते हैं। इसके साथ ही नए-नए कपड़े पहन कर भगवान श्री गणेश और मां लक्ष्मी की पूजा करते हैं।

दिवाली का दिन बेहद शुभ माना जाता है, इसी के चलते इस दिन हाथों में मेहंदी लगाने की भी प्रथा है। हिंदू धर्म में हर शुभ काम से पहले हाथों में मेहंदी लगाई जाती है। ऐसे में जब बारी साल के सबसे बड़े त्योहार की आती है तो हाथों में मेहंदी लगाना तो बनता है। आज हम आपको दिवाली के लिए मेहंदी के कुछ लेटेस्ट डिजाइन दिखाने जा रहे हैं, ताकि आप उन्हें अपने हाथों पर रचा सकें।
विज्ञापन

2 of 7
Mehndi Design for Diwali - फोटो : instagram
दीप जलाती महिला

दिवाली के मौके पर महिलाएं ही पूरे घर को दीपों के जगमग करती हैं। ऐसे में आप अपने हाथों में इस तरह से दीपक जलाती हुई महिला की तस्वीर बना सकती हैं। 
विज्ञापन

3 of 7
Mehndi Design for Diwali - फोटो : instagram
दीपक पकड़ी महिला

ज्यादातर महिलाएं इस तरह के पोज में अपनी तस्वीर खिंचाती हैं। ऐसे में इसे आप अपने हाथ में भी बना सकती हैं। ऐसी डिजाइन देखने में कमाल की लगती है। 

4 of 7
Mehndi Design for Diwali - फोटो : instagram
ऐसे रचाएं हाथ

अपने हाथों के बीच में एक जलता हुआ दीपक बनाने के साथ अगर आप पूरे हाथ में इस तरह की डिजाइन बनाएंगी तो आपका हाथ खूबसूरत दिखेगा। 
विज्ञापन

5 of 7
Mehndi Design for Diwali - फोटो : instagram
हाथ में बनाएं दीपक

अगर आपको भरी-भरी मेहंदी पसंद नहीं है तो अपने हाथ में इस तरह से बड़ा सा दीपक आप बना सकती हैं। ये डिजाइन रचने के बाद काफी खूबसूरत लगेगी। 
विज्ञापन

6 of 7
Mehndi Design for Diwali - फोटो : instagram
लिखें शुभ दिवाली

अगर आप चाहें तो अपने हाथों में दिवाली के लिए शुभ संदेश लिख सकते हैं। अगर आपको कुछ समझ नहीं आ रहा है तो सिर्फ शुभ दिवाली लिखना भी बेहतर रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
Mehndi Design for Diwali - फोटो : instagram
हाथों में बनाएं गणेश जी

दिवाली के दिन भगवान गणेश की पूजा होती है। ऐसे में मेहंदी लगाते वक्त अपने हाथों में उनकी तस्वीर की झलक आप दिखा सकती हैं। इस तरह की डिजाइन से आपका हाथ भी भर जाएगा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें