Diwali 2022 Fashion Tips: दिवाली की तैयारियां जारी हैं। इस साल 23 अक्तूबर 2022 को धनतेरस है और 24 अक्तूबर को दिवाली है। दिवाली के बाद गोवर्धन पूजा और भाई दूज मनाया जाएगा। त्योहार के मौके पर हर कोई स्टाइलिश और सुंदर दिखना चाहता है। पूजा के लिए और परिवार के साथ मिलकर यादगार पर्व मनाने के लिए लोग अपने नए व फैशनेबल कपड़े पहनकर अच्छे से तैयार होते हैं। लोग त्योहार के मौके पर अन्य दिनों से अलग और अधिक आकर्षक दिखना चाहते हैं। ऐसे में दिवाली के मौके पर कुछ आसान टिप्स को अपनाकर आप अधिक स्टाइलिश लुक हासिल कर सकते हैं। त्योहार पर खास लुक के लिए परिधान के रंग से लेकर उनके स्टाइल और डिजाइन पर ध्यान देने की जरूरत होती है। साथ ही स्किन केयर, मेकअप, ज्वेलरी और हेयर स्टाइल भी आपके परिधान के अनुरूप होने पर परफेक्ट लुक मिल सकता है। दिवाली के मौके पर पारंपरिक एथनिक कपड़ों के जरिए खुद को स्टाइल कर सकते हैं। दिवाली में परफेक्ट लुक पाने के लिए अपनाएं ये पांच आसान फैशन टिप्स।