बाजार में कई तरह के कपड़े महिलाओं के लिए उपलब्ध होते हैं। अब इंडियन और वेस्टर्न के अलावा अब तो इंडो वेस्टर्न का ट्रेंड है। यानी पारंपरिक परिधानों को मॉडर्न टच देना। लेकिन भारतीय महिलाओं का सबसे अधिक और प्रभावशाली लुक साड़ी में ही नजर आता है। ऐसे में महिलाएं दिवाली के मौके पर साड़ी कैरी कर सकती हैं। अब इस दिवाली अगर आप साड़ियों की शॉपिंग करने वाली हैं तो सबसे पहले ये जान लीजिए कि आजकल ट्रेंड में किस तरह की साड़ियां हैं। आजकल कौन सी साड़ी का फैशन चल रहा है? ताकि आप दिवाली में फैशन मामले में किसी से पीछे ना रहें और पारंपरिक होने के साथ ही एकदम ट्रेंडी लुक कैरी कर सकें। वैसे तो साड़ी के फैब्रिक से लेकर उनके डिजाइन और स्टाइल में कई वैरायटी हैं, लेकिन दिवाली के मौके पर कुछ खास साड़ियां अधिक उपयुक्त रहेंगी। अगली स्लाइड्स में देखिए इन दिनों कौन सी साड़ी है फैशन में, जिसे आप कर सकती हैं दिवाली पर कैरी।