इस बार दिवाली चार नवंबर को है। दिवाली पांच दिनों का त्योहार है। इसमें धनतेरस, नरक चतुर्दशी, दिवाली, गोवर्धन पूजा और भैया दूज आता है। इन पांच दिनों में लगभग हर घर मे उत्सव जैसा माहौल होता है। घर रोशनी से जगमगा उठता है। तरह तरह के पकवान बनते हैं। हर दिन पूजा होती है। रिश्तेदार, दोस्त आपस में मिलते हैं। ऐसे में लड़के हों या लड़कियां, सभी सुंदर और फैशनेबल दिखना चाहते हैं। दिवाली में एथनिक वियर अधिक उपयुक्त होता है। वैसे तो एथनिक वियर में महिलाओं के पास कई विकल्प हैं, लेकिन पांच दिन महिलाएं साड़ी-लहंगा नहीं पहन सकतीं। त्योहार में ढेर सारे कामों के बीच कम्फर्टेबल पारंपरिक परिधानों में आप कुर्ता सेट को आसानी से कैरी कर सकती हैं और सुंदर भी दिख सकती हैं। तो दिवाली में अगर आप कुर्ता सेट में ट्रेंडी और फेस्टिव लुक चाहती हैं तो बॉलीवुड अभिनेत्रियों के हाल के ही कुछ पारंपरिक कुर्ता सेट लुक से टिप्स ले सकती हैं। आइए देखते हैं दिवाली में किस तरह के कुर्ता सेट आपको देंगे ट्रेंडी लुक।