फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Diwali 2021: फ्लोरल लहंगे के बाद कैटरीना का साड़ी लुक आया सामने, इस दिवाली आप भी कर सकती हैं ट्राई

Thu, 04 Nov 2021 12:31 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
कैटरीना कैफ का पारंपरिक लुक - फोटो : instagram/katrinakaif
त्योहारों और शादियों का सीजन आते ही बॉलीवुड की हसीनाओं पर भी पारंपरिक लुक का रंग चढ़ने लगा है। मलाइका अरोड़ा से लेकर अनन्या पांडे और सारा अली खान से लेकर जान्हवी कपूर तक एथनिक वियर लुक में नजर आ रही हैं। कोई ब्राइडल फोटो शूट करा रहा है तो कोई पारंपरिक परिधानों में फेस्टिव वाइब दे रहा है। इन बॉलीवुड हसीनाओं में कैटरीना कैफ का नाम भी शामिल हो गया है। कैटरीना कैफ की खूबसूरती के तो लोग फैन हैं हीं, लेकिन जब कैटरीना पारंपरिक भारतीय परिधानों में अपनी अदाएं दिखाती हैं तो लोग उनके लुक को बस देखते ही रह जाते हैं। ट्रेडिशनल साड़ी और लहंगे में ग्लैमरस व स्टाइलिश कैसे दिखना है, ये कैटरीना बखूबी जानती हैं। उन्होंने त्योहारों के इस सीजन में दो पारंपरिक लुक में तस्वीरें शेयर की है। एक तस्वीर में वह फ्लोरल लहंगा तो दूसरी तस्वीर में साड़ी पहने नजर आ रही हैं। अगली स्लाइड्स में देखिए कैटरीना कैफ का साड़ी और लहंगा में फेस्टिवल फैशन लुक।  
विज्ञापन

2 of 5
कैटरीना कैफ का पारंपरिक लुक - फोटो : instagram/katrinakaif
कैटरीना को हाल ही में एक इवेंट के दौरान ऑरेंज रंग की साड़ी में देखा गया। उन्होंने अपने इस साड़ी के साथ फ्लोरल प्रिंट फुल स्लीव्स ब्लाउज पहना था। कैटरीनी के ब्लाउज में हैवी कलरफुल एम्ब्रॉडरी की गई है। वी नेकलाइन ब्लाउज और मल्टी कलर गोटा साड़ी में कैटरीना बेहद ग्लैमरस लग रही हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
कैटरीना कैफ का पारंपरिक लुक - फोटो : instagram/katrinakaif
कैटरीना कैफ ने अपने दूसरे लुक में रेड और येलो रंग का फ्लोरल लहंगा पहना है। उनका फ्लोरल लहंगा फेस्टिव सीजन वाइब दे रहा है। इस खूबसूरत लहंगे के साथ कैटरीना कैफ ने लाल रंग की फुल स्लीव्स ब्लाउज पेयर किया है।

4 of 5
कैटरीना कैफ का पारंपरिक लुक - फोटो : instagram/katrinakaif
फ्लोरल लहंगे के साथ कैटरीना ने मैचिंग दुपट्टा पेयर किया है। इस दुपट्टे में गोटा वर्क किया गया है। ब्लू डाउनटाउन इयररिंग्स और मिनिमल मेकअप में वह सबका ध्यान अपनी ओर आकर्षित कर रही हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
कैटरीना कैफ का पारंपरिक लुक - फोटो : instagram/katrinakaif
कैटरीना कैफ ने अपने बालों को खुला छोड़ा हुआ है। उनके दोनों लुक दिवाली के पांच दिनों के पर्व के लिए परफेक्ट लुक दे रहे हैं। आप भी इस दिवाली ऐसा ही कुछ ट्राई कर सकती हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें