फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सहेली की सगाई में दीपिका कक्कड़ का दिखा खूबसूरत अंदाज, रेड मोनोक्रोम ड्रेस में लग रहीं कमाल

Mon, 31 Aug 2020 05:21 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
dipika kakkar - फोटो : instagram
दीपिका कक्कड़ अपने रिलेशनशिप को लेकर हमेशा सुर्खियों में रहती हैं। वहीं उनके फैन शोएब इब्राहिम के साथ दीपिका की तस्वीरों को खास पसंद करते हैं। इस बात को दीपिका अच्छी तरह जानती हैं। तभी तो अक्सर ही सोशल मीडिया पर खूबसूरत पोस्ट के साथ तस्वीरें साझा करती रहती हैं। इन दिनों डायरेक्टर जेपी दत्ता की सगाई की तस्वीरों में कई सारे बॉलीवुड के सितारे नजर आ रहे हैं। जिसमें सारा अली का होना बेहद खास है। वहीं दीपिका कक्कड़ इस सगाई के मौके पर पहुंच हर किसी को सरप्राईज दे रही हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
dipika kakkar - फोटो : instagram
दीपिका इस मौके पर खूबसूरत रेड मोनोक्रोम आउटफिट में बेहद प्यारी लग रही हैं। सिंपल रेड सैटिन स्कर्ट और क्रॉप टॉप के साथ दीपिका ने इस लैस वर्क वाली फुल स्लीव जैकेट कैरी की है। जो उनके इस सिंपल आउटफिट को एलिगेंट लुक देने के साथ ही चार चांद लगा रही है। 
विज्ञापन

3 of 5
dipika kakkar - फोटो : instagram
वहीं बात करें मेकअप और एक्सेसरीज की तो हैवी सिल्वर ईयररिंग्स के साथ सिंपल हेयरडू और डार्क बेरी लिप्स में दीपिका का लुक इंप्रेसिव है। वहीं दीपिका के शौहर शोएब नीले रंग के बंदगले कुर्ते और पैंट के साथ डैपर लुक में तैयार थे।

4 of 5
dipika kakkar - फोटो : instagram
दीपिका फैंस के लिए अक्सर ही अपने खूबसूरत लुक की तस्वीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट करती रहती हैं। जिसमें उनके एथिनिक लुक के फैंस दीवाने रहते हैं। कुछ दिनों पहले ही पिंक कलर के प्रिंटेड कुर्ते और पलाजो सेट में उनका लुक फेस्टिव सीजन के लिए परफेक्ट है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Nidhi Dutta - फोटो : amar ujala mumbai
बता दें कि निधि दत्ता डायरेक्टर जेपी दत्ता की बेटी हैं। जिनकी सगाई एक दिन पहले ही बिनोय गांधी से हुई है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें