ध्वनि भानुशाली की आवाज के कई सारे दीवाने हैं। ध्वनि ने पिछले कुछ समय में म्यूजिक वीडियोज में आवाज देकर अपनी अच्छी पहचान बना ली है। उनके गीतों को खासकर युवा बहुत पसंद करते हैं। ध्वनि न सिर्फ गाती हैं बल्कि वे म्यूजिक वीडियोज में कैमरे के सामने भी होती हैं। इस वजह से लोग उन्हें और भी अच्छे से पहचानते हैं। वे अपने फैशन सेंस को लेकर भी प्रयोग करती रहती हैं। वे अपने हेयर स्टाइल्स में चेंज लाती हैं तो कभी अपना ड्रेस बदल लेती हैं। उनके अलग-अलग अंदाज फैंस को खूब पसंद आते हैं। वे फिटनेस को लेकर भी हमेशा जागरूक रहती हैं, साथ ही वे सोशल मीडिया पर सक्रिय भी रहती हैं और अपने फैंस के साथ खूबसूरत तस्वीरें साझा करती हैं, जिस पर फैंस बढ़- चढ़कर प्रतिक्रियाएं भी देते हैं। अगली स्लाइड्स से देखिए ध्वनि का लेटेस्ट लुक, जिसे देखकर उनके एक प्रशंसक ने कह डाला है उन्हें बूढ़ी।