बॉलीवुड की हीरोइन नंबर वन यानी दीपिका पादुकोण न केवल एक कमाल की स्टाइल क्वीन हैं बल्कि बेस्ट-ड्रेस्ड क्लब की सबसे फेवरेट सदस्य भी हैं। ऐसा इसलिए चाहे एक्ट्रेस हेड-टर्निंग जैकेट्स पहने हों या मोनोटोन सेपरेट्स के साथ घर से बाहर निकली हों, दीपिका की सर्टोरिअल चॉइस कभी भी लोगों को निराश नहीं करतीं। यही एक कारण भी है कि अपनी पसंदीदा चीजों को कैरी करने के लिए एक्ट्रेस उन पर लाखों-लाख रुपए तक खर्च करने से नहीं कतरातीं। चाहे बात हो सिंपल से साटन ट्राउजर और मैचिंग जैकेट पहनने की या फिर टर्टलनेक टॉप की, दीपिका हमेशा ही अपने स्टाइल स्टेटमेंट को सबसे ऊपर रखती हैं। यह बांलीवुड एक्ट्रेस अपने स्टाइल के लिए फेमस हैं, अब चाहे वो उनके कपड़े हों या एक्सेसरीज। दीपिका ने बना लिया है अपना एक स्टाइल स्टेटमेंट जो बांलीवुड की सभी अभिनेत्रियों से अलग है। दीपिका कई बार तो सुर्खियों में इसलिए दिखाई पड़ती हैं क्यूंकि वे एक अनोखा लुक कैरी करती दिखाई देती हैं। दीपिका के अनेक गुणों में से एक है उनका व्यवहार और उनके काम करने का तरीका।
विज्ञापन
2 of 5
deepika padukone
- फोटो : instagram
आपने भी दीपिका की तस्वीरों में उनका एक किंग साइज हैंडबाग देखा होगा और आप भी यह सोचते होंगे की इतने बड़े बैग में वे क्या रखती होंगी। बड़े बैग रखने को बहुत शौक है। उनके बैग्स लाखों की कीमत के होते हैं। वे अपने हैंडबैग्स बड़ी बड़ी ब्रांड्स से लेती हैं, जैसे की लुइ वीटन और मिशेल कोरस। उनके बैग का कलेक्शन हमे बताता है की दीपिका को हैंडबैग्स का बेहद शौक है। उनके करियर की वजह से उन्हें बहुत ट्रेवल भी करना पड़ता है इसलिए उनके लिए बैग का अच्छा और बड़ा होने बेहद जरूरी है। अगर कोई चीज है जो सुर्खियों में रहती है, तो वो है उनके डिजाइनर हैंडबैग, भले ही वह कैन्स फिल्म फेस्टिवल के लिए अपना रास्ता बना रही हो या न्यूयॉर्क में एक सभा समारोह की आयोजन में जाने के लिए तैयारी कर रहीं हो।
विज्ञापन
3 of 5
दीपिका पादुकोण
- फोटो : instagram
अगर गौर किया जाये दीपिका के पैटर्न्स पर तो पता चलता है की जो भी लेटेस्ट रनवे पैटर्न्स होते हैं वही दीपिका के हैंडबैग कलेक्शन में दिखाई देते हैं। कितनी भी फंकी डिजाइन क्यों न हो दीपिका कभी कुछ नाता ट्राइ करने से पीछे नहीं हटती। अभी ही दीपिका एयरपोर्ट टर्मिनल पर स्पॉट दिखाई दी थीं एक ऑफ-व्हाइट प्रिंटेड मिनी फ्लैप शोल्डर बैग कैरी करते हुए।
आप ज्यादातर समय देख सकते हैं की दीपिका पादुकोण एयरपोर्ट पर या तो शोल्डर बैग, हैंडबैग या बड़े टोटे बैग कैरी करती हैं। बरबेरी बेल्ट बैग उनके पसंदीदा हैंडबैग में से एक है जिससे वो कैरी करती हुई दिखी हैं।
यह हैं दस चीजे जो दीपिका कभी अपने बैग में ले जाना नहीं भूलतीं ।
1. मोबाइल फोन और चार्जर
2. कैश और क्रेडिट कार्ड्स
3. मिंट की गोलियां
4. चश्मा
5. जरूरी दवाइयां
6. कुछ मेकअप का सामान
7. घर की चाबियां
8. परफ्यूम
9. उनकी डायरी और पेन
10. ऐरपोडस