दीपिका पादुकोण बॉलीवुड की शीर्ष अभिनेत्रियों में से एक हैं, इस बात में कोई दो राय नहीं है। उनके लुक्स, उनकी पर्सनालिटी, फैशन सेंस, अदाकारी के कारण उनके फैंस की कोई कमी नहीं है। भारत में ही नहीं विदेशों में भी उनकी खूब फैन फॉलोइंग है। बॉलीवु़ड के अन्य सितारों की तुलना में दीपिका सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीरें बहुत अधिक साझा नहीं करती हैं, यही वजह है कि फैंस को सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीरों का इंतजार रहता है। कोरोना से पहले तो उन्हें अक्सर अवार्ड शो और फिल्मों के प्रमोशन के दौरान अलग-अलग लुक्स में स्पॉट कर लिया जाता था लेकिन इन दिनों तो यह सब संभव ही नहीं है। हाल ही में दीपिका ने अपनी एक तस्वीर इंस्टाग्राम पर साझा की है जिसके बाद से ही उनके इस लुक को लेकर फैंस के कमेंट आना शुरू हो चुकी हैं। इस बार उन्होंने अपने लुक से साथ एक छोटा सा नया प्रयोग किया है। अगली स्लाइड्स से जानते हैं उनके लुक और इस नए प्रयोग के बारे में।