Deep Neckline Style Guide: अगर आप पहली बार डीप नेक ड्रेस या ब्लाउज पहनने की सोच रही हैं तो ये कदम आपके लिए थोड़ा चुनौतीपूर्ण हो सकता है। सही तरीकों और टिप्स को अपनाकर आप इस लुक को बेहद क्लासी और आकर्षक बना सकती हैं।
कई बार गलत फैशन च्वॉइस या फिटिंग की वजह से डीप नेक ड्रेस पहनना असुविधाजनक या असहज लग सकता है। इसलिए, शुरुआत में कुछ जरूरी बातों का ध्यान रखना जरूरी है ताकि आप खुद को आरामदायक महसूस करें और आपका लुक भी परफेक्ट लगे।
इस लेख में हम आपको पांच आसान और कारगर टिप्स देंगे, जो पहली बार डीप नेक ड्रेस या ब्लाउज पहनने वाली हर लड़की के लिए मददगार साबित होंगी।
विज्ञापन
2 of 6
सही इनरवियर चुनें
- फोटो : instagram
सही इनरवियर चुनें
ये सबसे अहम प्वाइंट हैं। लो नेक पहनते समय आपका इनरवियर ऐसा होना चाहिए, जो बार-बार निकलकर आपको परेशान न करे। इस दौरान आप डीप नेक ब्रा, प्लंज ब्रा या सिलिकॉन ब्रा का इस्तेमाल करें ताकि स्ट्रैप बाहर न दिखे और लुक साफ-सुथरा लगे। स्ट्रैप जब बाहर दिखती है तो उसे बार-बार ठीक करने में आपको उलझन हो सकती है।
विज्ञापन
3 of 6
फिटिंग का खास ध्यान रखें
- फोटो : instagram
फिटिंग का खास ध्यान रखें
लो नेक तभी परफेक्ट लगता है, जब इसकी फिटिंग अच्छी हो। गलत फिटिंग की ड्रेस और ब्लाउज आपको असमहज कर सकते हैं। खासतौर पर आगे की साइड से अगर ये ढीला होगा, तो आपको उठनेृबैठने तक में दिक्कत दे सकता है। इसलिए इसकी सही फिटिंग का ध्यान रखें।
4 of 6
फैशन टेप का करें इस्तेमाल
- फोटो : Adobe stock
फैशन टेप का करें इस्तेमाल
अपनी लो नेक ड्रेस को परफेक्ट बनाने के लिए फैशन टेप का इस्तेमाल करें। ड्रेस को स्किन पर सेट करने के लिए फैशन टेप बहुत कारगर होता है। इससे ड्रेस जगह पर बनी रहती है और कोई 'उप्स मोमेंट' नहीं होता। ये उस मौके पर भी काम आती है जब आपकी ड्रेस हल्की ढीली हो।
विज्ञापन
5 of 6
स्किन का ध्यान रखें
- फोटो : Adobe stock
स्किन का ध्यान रखें
लो नेक ब्लाउज या ड्रेस कैरी कर रही हैं तो नेक और चेस्ट एरिया की स्किन को भी फेस की तरह क्लीन और मॉइस्चराइज करें ताकि ड्रेस के साथ ग्लो नजर आए। ध्यान रखें आपकी स्किन रूखी तो कतई नहीं दिखनी चाहिए। इससे आपका लुक खराब दिखेगा।
ऐसी ड्रेस पहनते समय बॉडी लैंग्वेज और आत्मविश्वास बेहद जरूरी है। आप यदि आत्मविश्वास से भरी नहीं रहेंगी तो आपका लुक बिगड़ सकता है। इसलिए लो नेक ब्लाउज या फिर ड्रेस पहनते समय हमेशा सीधा खड़े रहें, झुकें नहीं।