Saree Styling Tips: एक समय था, जब हर साड़ी के साथ बिल्कुल मैचिंग ब्लाउज पहनना ही ट्रेंड होता था। लेकिन अब समय बदल गया है। आज की फैशन दुनिया में कांट्रास्ट और एक्सपेरिमेंट का जमाना है। यही वजह है कि महिलाएं आज के समय में मैचिंग की जगह अलग स्टाइल से अपने कपड़ों का कांट्रास्ट करती है।
खासतौर पर यदि बात की जाए साड़ी की तो स्टाइलिश लुक के लिए साड़ी और ब्लाउज के रंगों का कंट्रास्ट में खेल, एक सिंपल आउटफिट को भी ग्लैमरस बना सकता है। इसी के चलचे हम आपको यहां ये बताने जा रहे हैं, कि कौन से रंग की साड़ी के साथ कौन सा ब्लाउज अच्छा लगता है। ताकि आप अपने लुक को स्टाइलिश बना सकें।
विज्ञापन
2 of 7
लाल साड़ी
- फोटो : Instagram
लाल साड़ी
यदि आप लाल साड़ी पहन रही हैं तो उसके साथ लाल रंग का ब्लाउज न पहनें। इसके साथ यदि आप गोल्डन, ग्रीन या फिर ब्लैक रंग का ब्लाउज पहनेंगी तो इससे आपका लुक अच्छा लगेगा। गोल्डन सीक्विन या कटवर्क ब्लाउज शादी या पार्टी के लिए परफेक्ट है।
विज्ञापन
3 of 7
पीली साड़ी
- फोटो : Instagram
पीली साड़ी
पीली रंग की साड़ी के साथ यदि आप पीला ब्लाउज पहनेंगी तो आपका लुक अजीब दिख सकता है। इसके साथ आप पीले रंग की जगह रॉयल ब्लू, मरून, ऑरेंज का ब्लउज पहनें। इसके साथ हरा ब्लाउज भी अच्छा दिखेगा। रॉयल ब्लू या मिरर वर्क वाला ब्लाउज लुक को फेस्टिव बना देता है।
4 of 7
नीली साड़ी
- फोटो : instagram-Rashmika Mandanna
नीली साड़ी
नीले रंग की साड़ी के साथ नीला ब्लाउज पहनने से हो सकता है कि आपका लुक अच्छा न दिखे। नीले ब्लाउज के अलावा आप लाल, सिल्वर, पिंक या मस्टर्ड रंग का ब्लाउज कैरी कर सकती हैं। इससे आपका लुक अच्छा दिखेगा।
विज्ञापन
5 of 7
हरी साड़ी
- फोटो : instagram
हरी साड़ी
हरा रंग देखने में काफी खूबसूरत लगता है, लेकिन इससे मैचिंग का ब्लाउज यदि आप पहनेंगी तो इससे साड़ी का लुक देखने में अच्छा लगेगा। मैचिंग के अलावा आप इसके साथ रेड, येलो या गोल्डन रंग का ब्लाउज कैरी कर सकती हैं।
विज्ञापन
6 of 7
काली साड़ी
- फोटो : Instagram
काली साड़ी
यदि आप काले रंग की साड़ी पहन रही हैं तो उसके साथ काला ब्लाउज न पहनें। काले रंग की साड़ी के साथ हमेशा गोल्डन, रेड, मिरर वर्क का सिल्वर ब्लाउज अच्छा दिखता है। इसके साथ ज्वेलरी भी अलग रंग की ही पहनें, वरना आपका लुक बिगड़ जाएगा।
गुलाबी रंग ज्यादातर महिलाओं को पसंद होता है, लेकिन यदि आप इस रंग की साड़ी के साथ मैचिंग का ब्लाउज पहनेंगी तो इस रंग का लुक भी खराब हो सकता है। ऐसे में आप इसके साथ पर्पल, मिंट ग्रीन, व्हाइट रंग का ब्लाउज कैरी करें, ताकि आपका लुक अच्छा दिखे।