फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Akshaya Tritiya: इस अक्षय तृतीया करें अपने घर की लक्ष्मी को खुश, उन्हें तोहफे में दें लेटेस्ट डिजाइन के गहने

Tue, 29 Apr 2025 03:56 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अगर आप अक्षय तृतीया के दिन आप आभूषण देकर अपने घर की लक्ष्मी को प्रसन्न करेंगे तो इससे मां लक्ष्मी की कृपा आप पर भी बरसती रहेगी। 
विज्ञापन
1 of 6
इस अक्षय तृतीया करें अपने घर की लक्ष्मी को खुश - फोटो : instagram
Akshaya Tritiya: हिंदू धर्म में हर त्योहार को काफी धूमधाम से मनाया जाता है। इसी क्रम में अब अक्षय तृतीया 2025 का पर्व 30 अप्रैल को मनाया जाएगा, जिसे हिंदू धर्म में अत्यंत शुभ माना जाता है। इस दिन हजारों शादियां भी होती हैं। ऐसी मान्यता है कि इस दिन सोना-चांदी या आभूषण खरीदना समृद्धि का प्रतीक होता है। यही वजह है कि लोग अक्षय तृतीया के दिन गहने खरीदते हैं।

ऐसे में अपने घर की लक्ष्मी यानि अपनी पत्नी, मां, बहन या बेटी को इस अवसर पर खूबसूरत गहनों का तोहफा देकर आप उन्हें खुश कर सकते हैं। यहां हम आपको खूबसूरत और लेटेस्ट डिजाइन के गहनों के कुछ विकल्प दिखाने जा रहे हैं, ताकि आप उन्हें खरीद सकें। 
विज्ञापन

2 of 6
सोने की प्लेन रिंग - फोटो : instagram
सोने की प्लेन रिंग 

सोना भले ही महंगा है लेकिन उसके बावजूद महिलाओं को सोने के आभूषण खरीदने और पहनने का काफी शौक होता है। ऐसे में आप अपने घर की महिलाओं के लिए सोने की प्लेन अंगूठी बनवाकर दे सकते हैं। 2 से तीन ग्राम  सोने में भी खूबसूरत की अंगूठी आपको मिल जाएगी। 
विज्ञापन

3 of 6
डायमंड रिंग - फोटो : instagram
डायमंड रिंग

यदि आपके पास बजट की कोई दिक्कत नहीं है तो आप अपने घर की महिलाओं को डायमंड रिंग तोहफे में दे सकते हैं। डायमंड रिंग न सिर्फ आपकी पत्नी, बहन, मां के हाथों की खूबसूरती बढ़ाएगी, साथ ही में इससे आपकी सेविंग भी हो जाएगी। डायमंड की अंगूठी आपको कम दामों में भी मिल जाती हैं। 

4 of 6
पैंडेट सेट - फोटो : instagram
पैंडेट सेट

गले की खूबसूरती को बढ़ाने के लिए अपने घर की महिला को हल्का सा पैंडेट सेट तोहफे में दें। इस वक्त महीने का भी आखिर चल रहा है। ऐसे में हल्का सा पैंडेट सेट आपकी पसंदीदा महिला की खूबसूरती में चार चांद लगा देगी। 
विज्ञापन

5 of 6
ब्रेसलेट - फोटो : instagram

ब्रेसलेट  

गोल्ड या सिल्वर ब्रेसलेट आजकल काफी ट्रेंड में हैं। आप स्टोन सेटिंग या लेजर कट वर्क वाले ब्रेसलेट गिफ्ट कर सकते हैं। कुछ हल्का तोहफे में देना है तो चांदी का ब्रेसलेट एक बेहतर विकल्प है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
हैवी नेकपीस - फोटो : instagram
हैवी नेकपीस

यदि बजट की कोई दिक्कत नहीं है तो हैवी सा नेकपीस खरीदकर उन्हें तोहफे में दें। ये क्लासिक गिफ्ट है, जो हर उम्र की महिला को पसंद आता है। सोने का हैवी नेकपीस भले हीअभी खरीदने में आपको महंगा लगे, लेकिन इसकी वजह से आपकी अच्छी सेविंग हो जाएगी। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें