फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Christmas Special Nail Art: इस क्रिसमस नाखूनों को दें नया रूप, कराएं ऐसी ट्रेंडी नेल आर्ट

Wed, 25 Dec 2024 07:22 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

इस क्रिसमस पर अपने नाखूनों को खास बनाने के लिए आप ट्रेंडी नेल आर्ट करा सकती हैं। यहां हम आपको नेल आर्ट की लेटेस्ट डिजाइन दिखाने जा रहे हैं। 
 
विज्ञापन
1 of 6
इस क्रिसमस नाखूनों को दें नया रूप - फोटो : अमर उजाला
Christmas Special Nail Art:  हर साल 25 दिसंबर के दिन क्रिसमस का त्योहार मनाया जाता है। इस दिन के लिए लोग कई-कई दिन पहले से तैयारी शुरू कर देते हैं। लोग अपने घरों को सजाते हैं और खुद के लिए भी नए-नए कपड़े खरीदते हैं। कई जगह इस दिन पार्टी का आयोजन किया जाता है। ऐसे में ज्यादातर महिलाएं इस दिन के लिए लाल रंग की ड्रेस खरीदती हैं, ताकि क्रिसमस के दिन उनका लुक प्यारा दिखे।

यदि आपको भी पार्टी में जाना है तो अपने लुक को खास बनाएं। इसके लिए आप नाखूनों पर क्रिसमस स्पेशल नेल आर्ट करा सकती हैं। इसके लिए अपने नाखूनों पर छोटे-छोटे क्रिसमस ट्री बनवाएं, जिनमें हर ट्री में ग्लिटर, छोटे रत्न या स्टोन का इस्तेमाल किया जा सकता है। यहां हम आपको क्रिसमस स्पेशल नेल आर्ट की डिजाइन दिखाने जा रहे हैं, जिनसे आप भी टिप्स ले सकती हैं, ताकि आप अपने लुक को प्यारा बना सकें। 
विज्ञापन

2 of 6
पहली डिजाइन - फोटो : instagram
पहली डिजाइन

क्रिसमस के त्योहार पर सांता क्लॉज का काफी महत्व होता है। ऐसे में आप अपने नाखून पर सांता क्लॉज की तस्वीर बनवा सकती हैं। बीच वाली उंगली पर सांता क्लॉज की तस्वीर बनवाकर बाकी नाखूनों में लाल और सफेद रंग की नेल आर्ट करा सकती हैं। अपने नाखूनों को हाइलाइट करने के लिए ग्लिटर वाली नेल आर्ट भी करा सकती हैं। 
विज्ञापन

3 of 6
दूसरी डिजाइन - फोटो : instagram
दूसरी डिजाइन

यदि आपके नाखून लंबे हैं तो सांता क्लॉज की ऐसी तस्वीर भी आप अपने नाखून पर बनवाएं। एक नाखून पर ऐसी तस्वीर बनवाकर बाकी नाखूनों को डबल शेड करके ऐसे ही छोड़ सकते हैं। नाखूनों पर स्टोन्स भी लगवा सकती हैं, जिससे लुक अच्छा दिखे। 

4 of 6
तीसरी डिजाइन - फोटो : instagram
तीसरी डिजाइन

क्रिसमस डे के दिन क्रिसमस ट्री का काफी महत्व होता है। ऐसे में अपने नाखूनों पर इस तरह से क्रिसमस ट्री बनवाएं। इस तरह का क्रिसमस ट्री आपके नाखूनों की खूबसूरती को बढ़ाने का काम करेगा। इसके साथ ग्लिटर वाली लाल और सिल्वर रंग की नेल पेंट भी लगाकर नाखूनों की खूबसूरती बनाएं। 
विज्ञापन

5 of 6
चौथी डिजाइन - फोटो : instagram
चौथी डिजाइन

सांता क्लॉज जब भी आते हैं तो हो हो हो कहते हैं, ऐसे में आप अपने नाखून पर ऐसे हो हो हो लिखवा सकती हैं। ये डिजाइन काफी अलग है, जो आपके नाखूनों को भी अलग दिखाने में मदद करेगी। इसके साथ भी अपने एक नाखून की डिजाइन को हाइलाइट करके अलग ही रखें। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
पांचवी डिजाइन - फोटो : instagram
पांचवी डिजाइन

बहुत सी महिलाओं को अपने नाखूनों पर लाल नेल पॉलिश नहीं अच्छी लगती। ऐसे में आप हरे रंग से ऐसा क्रिसमस ट्री भी बनवा सकती हैं। चाहें तो क्रिसमस ट्री पर ग्लिटर का इस्तेमाल करें, ताकि क्रिसमस ट्री चमकता रहे। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें