फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Christmas 2024: अपने छोटे बच्चे को बनाना है सांता क्लॉज तो इन बातों का रखें ध्यान, देखकर हर कोई कहेगा 'क्यूट'

Wed, 25 Dec 2024 07:22 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

क्रिसमस पार्टी के लिए अपने क्यूट बेबी को तैयार करना एक मजेदार और यादगार अनुभव हो सकता है। इसके लिए हम यहां आपको कुछ टिप्स देने जा रहे हैं। 
विज्ञापन
1 of 6
अपने छोटे बच्चे को बनाना है सांता क्लॉज तो इन बातों का रखें ध्यान - फोटो : Adobe stock
Christmas 2024: हर साल 25 दिसंबर को क्रिसमस का त्योहार सेलिब्रेट किया जाता है। हर बच्चे के लिए क्रिसमस का त्योहार काफी खास होता है। इस दिन न सिर्फ उन्हें खूब घूमने को मिलता है, बल्कि खूब सारे खिलौने, चॉकलेट और पकवान खाने को मिलते हैं। यही वजह है कि बच्चे क्रिसमस के लिए काफी उत्साहित होते हैं।

छोटे बच्चे तो सबसे ज्यादा उत्साहित होते हैं सांता क्लॉज से मिलने के लिए। सांता क्लॉज आकर बच्चों को तोहफे देकर क्रिसमस विश करता है। बहुत से लोग अपने छोटे बच्चे को ही सांता क्लॉज बना देते हैं। आजकल तो बाजारों में सांता क्लॉज के जैसी ड्रेस खूब मिलती हैं।

यदि आपके घर पर भी कोई छोटा बच्चा है, जिसे आप सांता क्लॉज बनाना चाहते हैं, तो उसके लिए खरीदारी करते वक्त और उसे तैयार करते वक्त कुछ बातों का ध्यान अवश्य रखें। यदि आप इन बातों का ध्यान नहीं रखेंगे तो एक तो बच्चे का लुक बिगड़ जाएगा, दूसरा उसे सर्दी लगेगी। 
विज्ञापन

2 of 6
सही हो कपड़ों की फिटिंग - फोटो : Adobe stock
सही हो कपड़ों की फिटिंग

यदि अपने बच्चे को आप सांता क्लॉज बनाना चाहती हैं तो उसके लिए सांता क्लॉज वाली ड्रेस खरीद लें। ऐसी ड्रेस आपको बेहद कम दामों में बाजार में मिल जाएगी। इसे खरीदते वक्त ध्यान रखें कि इसकी फिटिंग सही हो, ताकि पहनकर बच्चा प्यारा लगे। अगर ज्यादा ढीला या फिर ज्यादा टाइट कपड़े होंगे, तो इससे बच्चे का लुक बिगड़ सकता है। 
विज्ञापन

3 of 6
कैप है जरूरी - फोटो : Adobe stock
कैप है जरूरी

सांता क्लॉज के लुक में लाल और सफेद रंग की कैप बेहद जरूरी है। ऐसे में उन्हें इस लुक के साथ कैप अवश्य पहनाएं। सांता क्लॉज वाली कैप ड्रेस के साथ आसानी से मिल जाती है। ऐसे में जब खरीदारी करने जाएं तो इसे जरूर खरीदें। ये बच्चे को ठंड से भी बचाएगी। 

4 of 6
दाढ़ी लगाएं - फोटो : Adobe stock
दाढ़ी लगाएं

सांता क्लॉज की दाढ़ी देखने में काफी क्यूट लगती है। ऐसे में जब आप अपने बच्चे के चेहरे पर नकली दाढ़ी लगाएंगे, तो वो भी बेहद प्यारे लगेंगे। बस ध्यान रखें कि दाढ़ी को चिपकाएं नहीं, इससे बच्चे को परेशानी हो सकती है। आजकल ऐसी दाढ़ी भी बाजार में मिलती हैं, जिसे कान से अटैच किया जा सकता है।

Christmas 2024 Wallpapers: ये रहे क्रिसमस के आकर्षक वॉलपेपर, स्टेट्स पर लगाएं और व्हाट्सएप पर दोस्तों को भेजें
विज्ञापन

5 of 6
हाथ में पकड़ाएं बैग - फोटो : Amar Ujala
हाथ में पकड़ाएं बैग

सांता क्लॉज बच्चों को तोहफा बांटते हैं, और ये तोहफे उनके एक बड़े से झोले में रखे जाते हैं। ऐसे में अपने बच्चे के साथ लाल रंग का बड़ा सा बैग अवश्य रखें। चाहें तो इसके अंदर खाली डिब्बों को गिफ्ट रैप करके भी रख सकते हैं, इससे उनका लुक पूरी तरह से कंप्लीट लगेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
अंदर पहनाएं थर्मल - फोटो : Adobe stock
अंदर पहनाएं थर्मल
 
ठंड का मौसम है, ऐसे में बच्चे को सांता क्लॉज की ड्रेस के अंदर थर्मल वियर अवश्य पहनाएं। यदि आप थर्मल नहीं पहनाएंगे, तो बच्चे को सर्दी लग सकती है। सांता क्लॉज के ऊपर से कुछ न पहनाएं, वरना बच्चे का लुक ही पूरी छिप जाएगा। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें