Mistakes To Avoid While Wearing Turtle Neck Blouse: साड़ी एक ऐसा परिधान है, जिसे हर महिला बड़े ही चाव से पहनती है। किसी भी कार्यक्रम में इसे पहनने के लिए महिलाओं को ज्यादा सोचना नहीं पड़ता। चाहे कहीं पार्टी हो या फिर किसी पूजा में जाना हो, महिलाएं हर मौके पर साड़ी पहनकर अपना जलवा बिखेर ही देती हैं। इसके साथ बस वो जगह के हिसाब से ही ब्लाउज का चयन करती हैं।
आजकल टर्टल नेक वाला ब्लाउज काफी चलन में है। महिलाएं इसे बनवा तो लेती हैं, लेकिन टर्टल नेक का ब्लाउज बनवाते समय की गई कुछ मामूली सी गलतियों की वजह से उनका साड़ी लुक खराब हो जाता है। ऐसे में हम आपको यहां टर्टल नेक का ब्लाउज बनवाने के लिए कुछ टिप्स देने जा रहे हैं। इन बातों का ध्यान रखकर आप अपने लुक को क्लासी बना सकती हैं। इस तरह के ब्लाउज दफ्तर में पहनने के लिए भी अच्छे माने जाते हैं।