फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chhath Puja 2024: छठ पूजा में पारंपरिक अंदाज में होना है तैयार तो इन भोजपुरी अभिनेत्रियों के लुक से लें टिप्स

Tue, 05 Nov 2024 08:08 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

यदि आप छठ पूजा के दिन पारंपरिक अंदाज में तैयार होना चाहती हैं तो कुछ भोजपुरी अभिनेत्रियों से टिप्स लेकर तैयार हों। 
विज्ञापन
1 of 7
छठ पूजा - फोटो : instagram
Chhath Puja 2024: 5 नवंबर से छठ पूजा के महापर्व की शुरुआत होगी। ये पूजा दिवाली के 6 दिन बाद होती है। बिहार, झारखंड और पूर्वी उत्तर प्रदेश के लोग छठ पूजा का इंतजार सालभर करते हैं। कई जगहों पर तो इसे दिवाली से भी बड़ा त्योहार माना जाता है।

एक समय था जब यह सिर्फ बिहार में इस पूजा का आयोजन होता था लेकिन अब कई राज्यों और विदेशों तक में छठ पूजा मनाई जाती है। कार्तिक मास में आने वाली छठ पूजा का व्रत संतान की सुख शांति और लंबी उम्र के लिए किया जाता है।

इस दिन छठी मैया और भगवान सूर्य की आराधना होती है। इस दिन महिलाएं खूब अच्छे से सजती और संवरती भी हैं। यदि आप छठ पूजा में अपना सादगी भरा और खूबसूरत अंदाज दिखाना चाहती हैं तो भोजपुरी की कुछ अभिनेत्री से टिप्स लें। 
विज्ञापन

2 of 7
छठ पूजा - फोटो : instagram
मोनालिसा का पहला लुक 

यदि आप पीले रंग की साड़ी कैरी करने का सोच रही हैं तो मोनालिसा के इस लुक से टिप्स लें। पीले रंग की साड़ी के साथ लाल रंग का ब्लाउज खूबसूरत लगेगा। इसके साथ गोल्ड की ज्वेलरी ही पहनें। उससे आपका लुक अच्छा लगेगा। 
विज्ञापन

3 of 7
छठ पूजा - फोटो : instagram
मोनालिसा का दूसरा लुक 

लाल रंग पूजा में पहनने  के लिए काफी शुभ माना जाता है। ऐसे में यदि आप लाल रंग की साड़ी नहीं पहनना चाहतीं तो लाल सूट का चयन करें। लाल रंग का प्लाजो सूट आपकी खूबसूरती में चार चांद लगाने का काम करेगा। 

4 of 7
छठ पूजा - फोटो : instagram
अक्षरा सिंह का पहला लुक 

लाल रंग की बनारसी साड़ी हर त्योहार के लिए सबसे बेस्ट विकल्प है। यदि आपके पास ऐसी साड़ी रखी है तो छठ पूजा के दौरान उसे निकाल लें। ऐसी साड़ी पहन रहीं हैं तो बालों में जूड़ा बनाएं और उसपर गजरा लगवाएं। ऐसी साड़ी के साथ भी गोल्ड की ज्वेलरी अच्छी लगेगी। 
विज्ञापन

5 of 7
छठ पूजा - फोटो : instagram
अक्षरा सिंह का दूसरा लुक 

सिंपल लुक कैरी करना चाहती हैं तो पीले रंग का पैंट सूट पहनें। पीले रंग का ऐसा सूट आपकी खूबसूरती को कई गुना बढ़ा देगा। ऐसे सूट के साथ अपने बालों को खुला रखें, ताकि आपका लुक प्यारा दिखे। 
विज्ञापन

6 of 7
छठ पूजा - फोटो : instagram
आम्रपाली का पहला लुक

यदि आप सुहागिन महिला हैं, तो इस लुक को कैरी करें। इसके लिए चटक लाल रंग और गोल्डन रंग की साड़ी के साथ हरे रंग का ब्लाउज पहनें। इसके साथ माथे पर सिंदूर और गले में मंगलसूत्र अवश्य पहनें। अपने इस लुक को भरी-भरी चूड़ियों के साथ ही पूरा करें। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
छठ पूजा - फोटो : instagram
आम्रपाली का दूसरा लुक

हरा रंग भी पूजा में पहनने के लिए शुभ माना जाता है। ऐसे में आप हरे रंग का ऐसा सूट छठ पूजा के समय कैरी करें। इसके साथ अपने दुपट्टे को फैला कर दोनों तरफ कंधे पर अटैच करें। इसस आपका लुक प्यारा दिखेगा। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें