फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Suit For Bhai Dooj: इस भाई दूज पटोला बनकर हों तैयार, ऐसे सूट आपके लुक में लगाएंगे चार चांद

Sun, 03 Nov 2024 09:53 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अगर भाई दूज के दिन अगर अपना खूबसूरत अंदाज दिखाना चाहती हैं तो सूट पहनें। यहां हम आपको सूट का लेटेस्ट कलेक्शन दिखाने जा रहे हैं।
विज्ञापन
1 of 7
भाई दूज 2024 - फोटो : instagram
Suit For Bhai Dooj: 5 दिन चलने वाले दीपोत्सव के त्योहार में आखिरी दिन भाई दूज का दिन त्योहार मनाया जाता है। ये दिन भाई-बहन के अटूट प्यार और मजबूत रिश्ते का प्रतीक है। इस दिन बहनें अपने भाई के माथे पर तिलक करके उसकी लंबी उम्र की कामना करती हैं। इसके बदले में भाई अपनी बहन को हमेशा साथ निभाना का वचन देता है।

भाई दूज के दिन सभी बहनें खूब अच्छे से सजती और संवरती है। इस दिन के लिए ही वो कई-कई दिन पहने से अपना आउटफिट तैयार करती हैं। अगर आप भाई दूज के दिन सूट पहनने का सोच रही हैं तो यहां हम आपको उसके कुछ विकल्प दिखाने जा रहे हैं। कई पंजाबी अभिनेत्रियां हैं, जो अक्सर सूट पहनकर जलवा बिखेरती हैं। आप उनके लुक्स से टिप्स लेकर अपना खूबसूरत अंदाज दिखा सकती हैं। 
विज्ञापन

2 of 7
भाई दूज 2024 - फोटो : instagram
सुनंदा शर्मा का पहला लुक

आप चाहें तो ऐसा नीले रंग का पटियाला सूट भाई दूज के दिन पहन लें। अगर ऐसा सूट कैरी कर रहीं हैं तो अपने बालों को भी सुनंदा की तरह ही टाई करें। इस से आपकी खूबसूरती में चार चांद लग जाएंगे। चाहें तो ऐसे सूट के साथ कानों में बड़े हूप्स पहनें। 
विज्ञापन

3 of 7
भाई दूज 2024 - फोटो : instagram
सुनंदा शर्मा का दूसरा लुक

एक्ट्रेस ने ये लुक कान फिल्म फेस्टिवल में कैरी किया था। ऐसे में आप भाई दूज के दिन ऐसा आइवरी रंग का सूट कैरी कर सकती हैं। इसके साथ गोल्डन रंग की हल्की ज्वेलरी पहनें, ताकि आपका लुक प्यारा दिखे। 

4 of 7
भाई दूज 2024 - फोटो : instagram
हिमांशी खुराना का पहला लुक

अगर आप कुछ हैवी पहनने का सोच रहीं हैं तो हिमांशी खुराना के इस लुक से टिप्स लें। ऐसा सूट उन लड़कियों पर काफी जचता है, जिनकी नई-नई शादी हुई है। यदि आप भी उन्हीं में से हैं, तो भाई दूज के दिन ऐसा ही हैवी सूट पहनें और अपनी ज्वेलरी को मिनिमल रखें। 
विज्ञापन

5 of 7
भाई दूज 2024 - फोटो : instagram
हिमांशी खुराना का दूसरा लुक

अपने लुक को एलिगेंट रखना है तो हिमांशी के इस लुक से टिप्स लें। सफेद और हरे रंग के कॉम्बिनेशन से मिलकर तैयार हुए इस सूट को पहनकर आपका लुक प्यारा दिखेगा। इसके साथ कानों में हैवी झुमके पहनें, ताकि आपका लुक सबसे अलग दिखे। 
विज्ञापन

6 of 7
भाई दूज 2024 - फोटो : instagram
सोनम बाजवा का पहला लुक

ऐसा पैंट सूट आपके सिंपल लुक भी खूबसूरत बना देगा। आजकल की लड़कियों को मल्टीकलर सूट वैसे भी काफी पसंद आते हैं, ऐसे में आप भी इस तरह का सूट भाई दूज के दिन पहनें और अपना खूबसूरत अंदाज दिखाएं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
भाई दूज 2024 - फोटो : instagram
सोनम बाजवा का दूसरा लुक

यदि आपको गोटा पट्टी लगे सूट पहनना पसंद है, तो ये एक बेहतर विकल्प है। आप चाहें तो अपने सिंपल सूट में भी इस तरह से गोटा पट्टी लगवा सकती हैं। इससे भी आपके सूट में चार चांद लग जाएंगे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें