फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Check Shirt Outfit Ideas: चेक शर्ट में मिलेगा स्टाइलिश लुक, खरीदने से पहले लड़के रखें इन बातों का ध्यान

Sun, 30 Apr 2023 05:40 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

आज हम आपको बताएंगे कि कैसी शर्ट पहनकर आप हैंडसम दिख सकते हैं।
विज्ञापन
1 of 5
Check Shirt Outfit Ideas - फोटो : istock
Check Shirt Outfit Ideas : गर्मियों के मौसम में फैशन का काफी ध्यान रखा जाता है। लड़कियों के पास तो स्टाइलिश और ट्रेंडिंग दिखने के कई ऑप्शन होते हैं। उनके लिए गर्मियों के मौसम में कई तरह के आउटफिट भी आते हैं, जो काफी ट्रेंडिंग लगते हैं। पर, अगर बात करें लड़कों की तो उनके लिए ज्यादा खास ऑप्शन नहीं होते। जबकि हर लड़के के लिए उसके कपड़े सबसे अहम होते हैं। इसके बावजूद भी लड़के अपने आउटफिट का चयन करने से पहले ज्यादा सोचते भी नहीं हैं।

आज के लड़कों को चेक की शर्ट पहना काफी पसंद होता है। पर, उन्हें ये समझ नहीं आता कि किस तरह की शर्ट पहन कर वो हैंडसम दिख सकते हैं। ऐसे में आपके इस संशय को आज हमारा ये लेख दूर करने में मदद करेगा। आज हम आपको बताएंगे कि कैसी शर्ट पहनकर आप हैंडसम दिख सकते हैं। इसके लिए बस आपको शर्ट खरीदते वक्त कुछ बातों का ध्यान रखना चाहिए।
विज्ञापन

2 of 5
Check Shirt Outfit Ideas - फोटो : instagram
रंग का रखें खास ध्यान

चेक की शर्ट खरीदते वक्त उसके रंग का खास ध्यान रखें। चेक की शर्ट के कलर कॉम्बिनेशन को अपनी स्किन के रंग के हिसाब से ही चयन करें। अगर आप पर ज्यादा ब्राइट रंग अच्छे नहीं लगते हैं तो इनसे दूरी बनाएं। वरना इसे पहन कर आप अजीब दिखेंगे।
विज्ञापन

3 of 5
Check Shirt Outfit Ideas - फोटो : instagram
कपड़े पर दें ध्यान

अगर आप चेक की शर्ट खरीद रहे हैं तो उसके कपड़े पर खास ध्यान दें। शर्ट के लिए ऐसा फैब्रिक चुनें जो बंद बटन के साथ-साथ खुले पर भी अच्छा लगे।

4 of 5
Check Shirt Outfit Ideas - फोटो : istock
पैटर्न को न भूलें

शर्ट खरीदते वक्त इस बात का ध्यान रखें कि छोटे चेक स्मार्ट लुक देते हैं तो वहीं बड़े चेक्स के शर्ट कैजुअल लुक के लिए परफेक्ट होते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Check Shirt Outfit Ideas - फोटो : istock
बेस्ट लगता है ये पैटर्न

अगर आप इस तरह से चेक की शर्ट का चयन करेंगे तो आपको लुक आदि अलग और स्टाइलिश लगेगा। जो लोग हमेशा प्लेन या लाइनिंग वाली शर्ट पहनते हैं, उन्हें ये चेक वाली शर्ट जरूर ट्राई करनी चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें