Chaitra Navratri 2025: 30 मार्च से चैत्र नवरात्रि की शुरूआत हो चुकी है, जिसकी धूम आपको हर मंदिर और घर में दिखाई दे रही होगी। नवरात्रि का ये त्योहार अपने साथ नौ दिनों की रौनक लेकर आता है। इन नौ दिनों के आखिर में अष्टमी और नवमी की पूजा की जाती है।
ये माता रानी का त्योहार है, इसलिए इस पूजा में सजना-संवरना तो बनता है। पूजा-पाठ के समय भारतीय महिलाएं साड़ी पहनना ही पसंद करती हैं। इसी के चलते हम यहां आपको साड़ियों के कुछ विकल्प दिखाने जा रहे हैं, जिनसे टिप्स लेकर आप अपने लिए साड़ी तैयार करा सकती हैं।