Aishwarya Rai Bachchan Red Carpet Look: एक बार फिर के कान फिल्म फेस्टिवल के रेड कारपेट पर विश्व सुंदरी ऐश्वर्या राय बच्चन ने अपना जलवा बिखेर दिया। उनका लुक देखकर एक बार तो लोगों की धड़कनें ही थम गईं थीं।
विज्ञापन
1 of 6
Aishwarya Rai Bachchan
- फोटो : instagram-Manish Malhotra
Aishwarya Rai Bachchan Red Carpet Look: हर साल की तरह इस साल भी कान फिल्म फेस्टिवल में देश-भर के दिग्गज सिलेब्स पहुंच रहे हैं। 'कान फिल्म फेस्टिवल' दुनिया का सबसे प्रतिष्ठित फिल्म समारोह माना जाता है, जिसका आयोजन हर साल फ्रांस के कान शहर में किया जाता है।
बात करें इस साल की तो 2025 में प्रतिष्ठित 78वां कान फिल्म महोत्सव 13 मई से 24 मई तक आयोजित किया जा रहा है, जिसमें भारत से भी कई सिलेब्स वहां पहुंच रहे हैं। अभी तक जान्हवी कपूर से लेकर उर्वशी रौतेला जैसी अभिनेत्रियां और तमाम इंफ्लूएंसर वहां पहुंचे हैं। इतने लोगों के पहुंचने के बावजूद लोगों को इंतजार था विश्व सुंदरी ऐश्वर्या राय बच्चन के लुक का।
ऐश्वर्या राय बच्चन को भारत की कान्स क्वीन कहा जाता है, क्योंकि 2002 के बाद से लगातार इस समारोह में सम्मलित होने जाती हैं। जब बीती रात उनका लुक सामने आया तो सभी की धड़कनें मानों थम सी गईं। उन्हें विदेश की धरती पर पारंपरिक लुक दिखाकर अपना जलवा बिखेरा। आइए आपको भी दिखाते हैं कैसा था उनका पूरा लुक..............
विज्ञापन
2 of 6
किसने डिजाइन की थी साड़ी
- फोटो : instagram-Manish Malhotra
किसने डिजाइन की थी साड़ी
लोगों का इंतजार सफल हुआ और हर साल की तरह इस साल जब ऐश्वर्या राय बच्चन कान फिल्म फेस्विटल के रेड कारपेट पर उतरीं तो लोग उन्हें देखते ही रह गए। इस दौरान उन्होंने फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा द्वारा डिजाइन की हुई सफेद रंग की साड़ी में नजर आईं। उनके इस साड़ी लुक तो काफी अलग तरह से स्टाइल किया गया था, जिस वजह से उनका अंदाज काफी एलिंगट और शाही लग रहा था।
विज्ञापन
3 of 6
साड़ी में क्या था खास
- फोटो : instagram-Manish Malhotra
साड़ी में क्या था खास
अब बात करते हैं कि विश्व सुंदरी की साड़ी में आखिर ऐसा खास क्या था, तो आपको बता दें उनकी ये बनारसी साड़ी कढ़वा तकनीक से तैयार की गई थी। कढ़वा तकनीक भारतीय बुनकरों के अतुलनीय कौशल का सच्चा प्रमाण है। ये तकनीक बनारस की प्रसिद्ध करघों से उत्पन्न हुई है और इसमें प्रत्येक मोटिफ को अलग-अलग बुना जाता है। इसके लिए अक्सर कई शटल और अतिरिक्त धागों का उपयोग होता है।
4 of 6
Aishwarya Rai Bachchan
- फोटो : instagram-Manish Malhotra
उनकी इस साड़ी में हाथ से बुने हुए ब्रोकेड मोटिफ्स के साथ-साथ असली चांदी का काम है, जो इसे रॉयल्टी प्रदान करता है। इस साड़ी लुक को कंप्लीट करने के लिए इसके साथ एक पारदर्शी सफेद टिशू हैंडलूम दुपट्टा ओढ़ा गया है, जिसकी किनारी पर असली सोने और चांदी की जरदोजी की कढ़ाई है।
विज्ञापन
5 of 6
गहनों ने खींचा ध्यान
- फोटो : instagram-Manish Malhotra
गहनों ने खींचा ध्यान
अब जरा एक नजर डालते हैं उनके गहनों पर तो उन्होंने अपने लुक को बहुमूल्य ज्वेलरी के साथ से कंप्लीट किया है। एक्ट्रेस ने गले में जो हार पहना हैं उसमें 500 कैरेट से अधिक मोजाम्बिक रूबी और अनकट हीरे 18 कैरेट गोल्ड में जड़े हैं। इसके साथ-साथ उन्होंने उंगलियों में भी बहूमुल्य रूबी पहना है।।
Aishwarya Rai Bachchan
- फोटो : instagram-Manish Malhotra
मेकअप और हेयरस्टाइल रहा आइकॉनिक
उनके इस लुक में मांग में भरे सिंदूर ने लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींचा। बीच की मांग के साथ खुले स्ट्रेट बाल हमेशा की तरह उनकी खूबसूरती में चार चांद लगा रहे थे। गहरी मैरून लिपस्टिक की वजह से उनका लुक और भी ज्यादा हाइलाइट हो रहा था। उनके इस लुक ने भारत की शिल्पकला को शक्ति के रूप में प्रस्तुत विदेश की धरती पर प्रस्तुत किया है।