फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Cannes 2024: करोड़ों का गाउन पहनकर उर्वशी ने पकड़ा इतना सस्ता क्लच, कीमत जानकर यकीन नहीं करेंगे

Sat, 18 May 2024 10:34 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

एक बार फिर से उर्वशी रौतेला ने कान फिल्म फेस्टिवल में रेड कलर का गाउन पहनकर अपना जलवा दिखाया। इस दौरान उन्होंने बेहद ही सस्ता क्लच हाथ में पकड़ा था। 
विज्ञापन
1 of 5
उर्वशी रौतेला - फोटो : instagram-urvashi rautela
Cannes 2024: 14 मई से फ्रांस में शुरू हुए कान फिल्म फेस्टिवल पर दुनियाभर की नजर है। इस फिल्म फेस्टिवल में शिरकत करने के लिए कई देशों के दिग्गज सितारे पहुंचते हैं। इसी क्रम में बॉलीवुड फिल्म जगत के भी कई सितारे कान फिल्म फेस्टिवल में अपना जलवा बिखेर रहे हैं।

ऐश्वर्या राय बच्चन से लेकर उर्वशी रौतेला तक इस समारोह में शामिल होने के लिए फ्रांस पहुंची हैं। बात करें उर्वशी की तो वो इस कार्यक्रम की ओपनिंग सेरेमनी में भी शरीक हुईं थीं। इसके साथ ही वो हाल ही में कार्यक्रम के रेड कार्पेट पर भी नजर आईं। रेड कार्पेट पर उतरने के बाद उन्होंने अपने लुक से लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींचा।

रेड कार्पेट पर लाल रंग के ही गाउन में वो बला की खूबसूरत लग रही थीं। इस दौरान उन्होंने बेहद खास तरह से मेकअप भी किया था। इस लुक के साथ उन्होंने जो क्लच कैरी किया था, वो लोगों का ध्यान अपनी तरफ आकर्षित करने में कामयाब रहा। इस क्लच की कीमत भी काफी कम थी। आइए आपको एक्ट्रेस के पूरे लुक के बारे में बताते हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
उर्वशी रौतेला - फोटो : instagram-urvashi rautela
कैसा था लुक

सबसे पहले बात करते हैं उर्वशी के लुक की तो ओपनिंग सेरेमनी के बाद उर्वशी काफी अलग अंदाज में नजर आईं। अपने सेकेंड लुक को ग्लैमरस बनाने के लिए उन्होंने लाल रंग का ऑफ शोल्डर गाउन पहना था। इस गाउन में लगीं पफी स्लीव्स इसके लुक में चार चांद लगा रहीं थीं। उनके इस गाउन की कीमत करोड़ों रुपये बताई जा रही है। 
विज्ञापन

3 of 5
उर्वशी रौतेला - फोटो : instagram-urvashi rautela

मेकअप को रखा था बोल्ड

अपने इस लुक के साथ उन्होंने मेकअप को काफी बोल्ड रखा था। लाल रंग का ही डार्क आईशैडो और ग्लॉसी लिपस्टिक उनकी खूबसूरती में चार चांद लगा रही थी। इसके साथ ही एक्ट्रेस ने हाथों में भी बेहद खूबसूरत सी नेल आर्ट करा रखी थी। 

4 of 5
उर्वशी रौतेला - फोटो : instagram-urvashi rautela

मेसी हेयर स्टाइल लगा खूबसूरत

इस गाउन लुक को उर्वशी ने मेसी हेयर के साथ पूरा किया था। खुले कर्ली मेसी हेयर देखने में काफी प्यारे लग रहे थे। खास बात ये थी कि अपने इस खूबसूरत लुक के साथ उर्वशी ने कुछ भी ज्वेलरी नहीं पहनी थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
उर्वशी रौतेला - फोटो : instagram-urvashi rautela

क्लच ने खींचा ध्यान

उर्वशी के इस पूरे लुक में लोगों का ध्यान उनका क्लच खींचने में कामयाब रहा। दरअसल, एक्ट्रेस का ये क्लच Oceanabags ब्रांड का है। उनका ये लिप क्रिस्टल क्लच देखने में बेहद ही खूबसूरत है। इस पर ऑरेंज रंग के ढेर सारे क्रिस्टल लगे हैं। ऑरेंज कलर के इस क्लच को आप भी आसानी से खरीद सकती हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इस क्लच की कीमत महज 20 हजार रुपये है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें