Bridal Fashion: शादी का दिन हर दुल्हन के लिए बेहद खास होता है। इस दिन को और खास बनाने के लिए लड़कियां काफी धूमधाम से कई-कई दिनों पहले से तैयारियां शुरू कर देती हैं। बावजूद इसके कई सामान ऐसे होते हैं, जो आखिरी समय तक रह ही जाते हैं।
होने वाली दुल्हनों को सिर्फ शादी की तैयारी नहीं करनी होती, बल्कि उन्हें अपनी शादी के बाद शुरू होने वाले नए जीवन के लिए भी तैयारी करनी पड़ती है। नए घर में जाकर वो अपने पति और उनके परिवार के साथ नई जिंदगी की शुरुआत करती हैं। शादी के बाद कुछ दिनों तक हर किसी की नजर नई दुल्हन पर ही होती है।
ऐसा कहा जाता है कि नई दुल्हनों को हमेशा तैयार होकर, सज-धज कर रहना चाहिए। ऐसे में हर लड़की अपने ससुराल में काफी तैयार होकर रहती हैं। बहुत सी लड़कियों को ये समझ ही नहीं आता कि वो कैसे तैयार हों, ऐसे में हम आपकी मदद करेंगे। आइए आपको बताते हैं कि हर नई दुल्हनों को अपनी अलमारी में इन चीजों को शामिल जरूर करना चाहिए।