फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Most Stylish Singer: इन सिंगर्स के लुक्स देख आप भी कहेंगे- 'इनकी सिर्फ आवाज ही नहीं, स्टाइल भी कमाल है!'

Wed, 13 Aug 2025 02:54 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Bollywood Most Stylish Singer: बॉलीवुड की अभिनेत्रियों का स्टाइल तो आप सभी ने देखा होगा, पर क्या आपने बॉलीवुड की गायिकाओं का अंदाज देखा है? अगर नहींं तो देखें इस लेख में.......
विज्ञापन
1 of 7
इन सिंगर्स के लुक्स देख आप भी कहेंगे- 'इनकी सिर्फ आवाज ही नहीं, स्टाइल भी कमाल है!' - फोटो : instagram
Bollywood Most Stylish Singer: बॉलीवुड की सिंगर्स सिर्फ अपनी आवाज से ही नहीं, बल्कि अपने ग्लैमरस लुक्स और फैशन स्टाइल से भी खूब सुर्खियां बटोरती हैं। खासतौर पर नेहा कक्कड़, सुनिधि चौहान और श्रेया घोषाल जैसी करोड़ों की नेटवर्थ वाली सिंगर न सिर्फ म्यूजिक इंडस्ट्री की टॉप पर हैं, बल्कि उनके लुक्स भी किसी बड़ी एक्ट्रेस से कम नहीं लगते।

ये तीनों सिंगर्स अक्सर अपने आउटफिट्स, हेयरस्टाइल और पर्सनलिटी के चलते सोशल मीडिया पर ट्रेंड करती हैं। नेहा का बोल्ड और बबली स्टाइल, सुनिधी का कूल एंड कंफर्टेबल लुक और श्रेया का एलिगेंट ट्रेडिशनल स्टाइल हर किसी को आकर्षित करता है। ये साबित करती हैं कि ग्लैमर सिर्फ एक्टिंग तक सीमित नहीं, बल्कि गायिकी की दुनिया में भी स्टाइल और स्वैग का जलवा है। आज हम आपको इन्हीं के लुक्स दिखाने जा रहे हैं।
विज्ञापन

2 of 7
नेहा कक्कड़ का स्टेज लुक - फोटो : instagram
नेहा कक्कड़ का स्टेज लुक

सबसे पहले नजर डालते हैं नेहा कक्कड़ के स्टेज लुक्स पर। उनका अंदाज काफी क्यूट होता है। वो अपनी परफॉर्मेंस के दौरान ज्यादातर को-ऑर्ड सेट, जमसूट या फिर पैंट और क्रॉप टॉप ही कैरी करती हैं। उनका ये अंदाज लोगों को खूब पसंद आता है। गाते समय उनके खुले-लहराते बाल भी देखने में कमाल के लगते हैं। 
विज्ञापन

3 of 7
नेहा कक्कड़ के अलग लुक - फोटो : instagram
नेहा कक्कड़ के अलग लुक

स्टेज लुक्स के बाद अब नजर डालते हैं नेहा कक्कड़ के अन्य लुक्स पर। वो अक्सर ऐसे आउटफिट ही पहनती हैं, जिसमें वो बेहद क्यूट दिखती हैं। तो अगर आपको क्यूट दिखना पसंद है तो नेहा कक्कड़ के लुक्स पर एक नजर डालें और अपने लिए खरीदारी करें। 

4 of 7
सुनिधि चौहान के स्टेज लुक्स - फोटो : instagram
सुनिधि चौहान के स्टेज लुक्स

सुनिधि चौहान जब अपने कॉन्सर्ट की तस्वीरें साझा करती हैं, तो हर कोई उन्हें बस देखता रह जाता है। उनके स्टेज काफी ग्लैमरस और बोल्ड होते हैं। उनके स्टेड लुक्स किसी पॉप सिंगर से कम नहीं होते। लोग उनसे इस अंदाज की काफी तारीफ करते हैं। 
विज्ञापन

5 of 7
सुनिधि चौहान के अन्य लुक्स - फोटो : instagram
सुनिधि चौहान के अन्य लुक्स

इसके अलावा वो अपने लुक्स से हमेशा बॉस लेडी वाइब देती हैं। उनकी हर तस्वीर पर लोग बेहद प्यार बरसाते हैं। हर आउटफिट के साथ वो अलग सा ही हेयर स्टाइल बनाती हैं, जिससे उनका अंदाज और लुक एकदम से बदल जाता है। वो एथनिक को भी काफी अलग अंदाज में पहनती हैं। 
विज्ञापन

6 of 7
श्रेया घोषाल का स्टेज लुक - फोटो : instagram
श्रेया घोषाल का स्टेज लुक

आखिर में नजर डालते हैं श्रेया घोषाल के स्टेज लुक्स पर। उनके स्टेज लुक्स एलिगेंट से भरपूर होते हैं। क्योंकि वो ज्यादातर स्टेज पर एथनिक आउटफिट पहनकर ही जाती हैं, जिसमें वो बला की खूबसूरत लगती हैं। इंडो वेस्टर्न आउटफिट से लेकर एथनिक आउटफिट तक उनकी खूबसूरती को बढ़ा देते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
श्रेया घोषाल के बाकी लुक्स - फोटो : instagram
श्रेया घोषाल के बाकी लुक्स

स्टेज के अलावा अगर श्रेया के अन्य लुक्स पर नजर डालें तो आप उनकी इस तस्वीर को देखते रह जाएंगे। वो वेस्टर्न गाउन से लेकर इंडो वेस्टर्न आउटफिट तक काफी अलग अंदाज में कैरी करती हैं। तो यदि आप भी इस तरह के लुक्स पसंद करती हैं तो उनके लुक्स से टिप्स लें। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें